हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र के औरंगाबाद गांव में एक नवविवाहिता द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान हिमांशी (पत्नी मोहित) के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Haridwar Viral News
क्या है पूरा मामला?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, औरंगाबाद निवासी मोहित की पत्नी हिमांशी ने रविवार रात अपने घर के कमरे में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना का पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
Haridwar Viral News
पांच महीने पहले हुई थी शादी
बताया जा रहा है कि हिमांशी और मोहित की शादी महज पांच महीने पहले ही हुई थी। इतनी जल्दी इस तरह के आत्मघाती कदम से हर कोई हैरान है। पुलिस को घटनास्थल की तलाशी के दौरान कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है।