सफेद कोट पहनते ही डॉक्टर बनने के सपने को मिली नई उड़ान, क्वाड्रा में गूंजा सेवा और समर्पण का संकल्प

(News129)रुड़की।

क्वाड्रा इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद में शनिवार को व्हाइट कोट एवं प्रोफेशनल शपथ ग्रहण समारोह धूमधाम और गरिमामय माहौल में आयोजित किया गया। सफेद कोट पहनकर जब नवप्रवेशित बीएएमएस विद्यार्थियों ने चिकित्सकीय जीवन में सेवा, समर्पण और नैतिकता की शपथ ली तो पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा। विद्यार्थियों के लिए यह पल उनके सपनों को नई दिशा देने और डॉक्टर बनने के सफर की औपचारिक शुरुआत का गवाह बना।

शैक्षणिक सत्र 2026-31 के विद्यार्थियों के लिए आयोजित समारोह का शुभारंभ संस्थान के सचिव एवं मुख्य अतिथि डॉ. रकम सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आयुर्वेद भारत की गौरवशाली चिकित्सा परंपरा है। एक चिकित्सक की पहचान केवल उसके ज्ञान से नहीं, बल्कि उसके व्यवहार, संवेदनशीलता और मरीजों के प्रति सेवाभाव से होती है। उन्होंने विद्यार्थियों से पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ अध्ययन कर समाज को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने का आह्वान किया।

डॉ. रकम सिंह ने कहा कि क्वाड्रा संस्थान का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को डिग्री देना नहीं, बल्कि उन्हें बेहतर शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन और मानवीय मूल्यों से जोड़कर एक जिम्मेदार चिकित्सक बनाना है।

संजय सैनी की जनसंपर्क भूमिका रही खास समारोह को सफल और प्रभावशाली बनाने में संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी संजय सैनी की भूमिका भी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं, समन्वय और अतिथियों के स्वागत से लेकर कार्यक्रम की बेहतर प्रस्तुति तक उन्होंने सक्रियता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाई। संस्थान की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से सामने रखने और कार्यक्रम को व्यवस्थित स्वरूप देने में उनकी भूमिका चर्चा का विषय रही।

संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. जितेंद्र कुमार ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों का स्वागत करते हुए संस्थान की शैक्षणिक उपलब्धियों, शिक्षण व्यवस्था और चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी दी। वहीं वरिष्ठ विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर नए साथियों का स्वागत किया। व्हाइट कोट पहनकर विद्यार्थियों ने मरीजों के प्रति संवेदनशीलता, चिकित्सा के नैतिक मूल्यों और मानव सेवा के प्रति सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में उप प्रधानाचार्य डॉ. शैरोन प्रभाकर एवं पीजी कोऑर्डिनेटर डॉ. चारू शर्मा ने सभी अतिथियों, प्रबंधन समिति, शिक्षकगण और कर्मचारियों का आभार जताया। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष अंकलन जैन, ट्रस्टी सदस्य सुधांशु गुप्ता, जनसंपर्क अधिकारी संजय सैनी सहित डॉ. सौरभ कुमार, डॉ. मयंक बिश्नोई, डॉ. अंकित त्यागी, डॉ. भूमि सोनी, डॉ. प्रज्ञा शर्मा, डॉ. प्रियंका शर्मा, डॉ. विवेक सिंह, डॉ. आदित्य भारद्वाज, डॉ. प्राची पाटनी, डॉ. जितेंद्र पांडे, डॉ. हिमाद्रि, डॉ. अदिति यादव, डॉ. उर्वि कौशिक, डॉ. अर्चना भर्तवाल, डॉ. बीना भौरियाल, डॉ. अभिषेक पांडे, डॉ. गार्गी वर्मा, डॉ. अपेक्षा गौतम, डॉ. वैशाली चौहान, डॉ. दीप्ति पांडे, डॉ. शुभम चौधरी, डॉ. तेजस मिश्रा, डॉ. करिशमा पौरियाल, डॉ. अश्विनी सहित संस्थान के शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

इस अवसर पर संस्थान के कोषाध्यक्ष अंकलन जैन, ट्रस्टी सदस्य सुधांशु गुप्ता, शिक्षकगण, चिकित्सक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे!