News:-129:-पिरान कलियर ।
दरगाह साबिर पाक में जियारत करने आए गाजियाबाद के एक परिवार का नौ वर्षीय बालक भीड़ के बीच परिजनों से बिछड़ गया। बालक के लापता होने से परिवार में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पिरान कलियर पुलिस ने तत्काल तलाश शुरू कर दी। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत और खोजबीन के बाद पुलिस ने बालक को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
जानकारी के अनुसार, 12 नवंबर को गाजियाबाद के ग्राम नंदग्राम निवासी मजनू अपने परिवार के साथ दरगाह साबिर पाक में जियारत करने आए थे। इसी दौरान उनका नौ वर्षीय पुत्र सुलतान भीड़ में परिजनों से बिछड़ गया। काफी तलाश करने के बाद भी बालक का कोई पता नहीं चलने पर परिजनों ने कोतवाली पिरान कलियर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने पुलिस टीम को तत्काल बालक की तलाश में लगाया।
चेतक पुलिसकर्मियों ने दरगाह क्षेत्र में पूछताछ करने के साथ ही आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और सुरागरसी-पतारसी के जरिए तलाश अभियान चलाया। करीब तीन घंटे के अथक प्रयासों के बाद पुलिस ने बालक सुलतान को सकुशल खोज निकाला और उसके परिजनों से मिलवा दिया।
अपने बच्चे को सुरक्षित पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और कलियर पुलिस की तत्परता व मानवीय कार्यशैली की सराहना करते हुए आभार जताया।पुलिस टीम:- कोतवाल कमल मोहन भंडारीहेड कांस्टेबल रविंद्र बालियान, जितेंद्र सिंह होमगार्ड अंकित आदि शामिल रहे!