Haridwar Viral News : भाई ने बहन और उसके मित्र को गोली मारी, मित्र सूरज की मौत, बहन की हालत गंभीर, आरोपी की तलाश जारी

Haridwar Viral News झबरेड़ा कोतवाली क्षेत्र के झबरेड़ी कलां में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक और युवती को गोली मार दी। गोली लगते ही दोनों खून से लथपथ होकर गिर पड़े। आनन-फानन में परिजन और आसपास के लोग दोनों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मुन्ना (पुत्र अशोक) को मृत घोषित कर दिया।

​वहीं, गोलीकांड में गंभीर रूप से घायल युवती रूपा की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे तुरंत हायर सेंटर रेफर कर दिया है।​अचानक हुई फायरिंग से दहशतशनिवार सुबह आरोपी अमन ने अचानक मुन्ना और रूपा पर गोलियां चला दीं। गोलियों की आवाज सुनते ही चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।​

Haridwar Viral News

जांच में जुटी पुलिस, आरोपी की तलाश तेज घटना की सूचना मिलते ही झबरेड़ा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।​

फिलहाल गोलीबारी के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस रंजिश समेत अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहनता से जांच कर रही है।