News129:-
पिरान कलियर। कलियर क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती को लेकर सोमवार रात स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। रात करीब नौ बजे विद्युत आपूर्ति ठप होने के बाद सभासद नाजिम त्यागी, अमजद मलिक, डॉ. शहजाद, राशिद अली, जावेद साबरी, एडवोकेट शहजाद अली, मुकर्रम अली और इरफान अली समेत कई लोग बिजलीघर पहुंचे और विद्युत विभाग के कर्मचारियों के सामने रोस्टिंग को लेकर नाराजगी जताई।

लोगों का कहना था कि लगातार बिजली कटौती के कारण गर्मी में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली गुल रहने से घरेलू कामकाज के साथ-साथ दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। लोगों ने जल्द विद्युत आपूर्ति सुचारु कराने की मांग की।
विरोध के बाद क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।वहीं इमलीखेड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज सैनी ने भी क्षेत्र में हो रही बिजली रोस्टिंग का विरोध किया है।
उन्होंने कहा कि इस संबंध में वह मुख्यमंत्री से मामले की शिकायत करेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में किसी भी तरह की अनावश्यक बिजली कटौती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लगातार कटौती जारी रहने पर स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दी है।