कलियर थाना अब सीओ भगवानपुर सर्किल में शामिल, लोगों के लिए महत्वपूर्ण सूचना

NSG:- NEWS 129 पिरान कलियर।

क्षेत्रवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव किया गया है। अब कोतवाली पिरान कलियर का सर्किल बदल दिया गया है। पहले कलियर थाना सीओ रुड़की सर्किल के अंतर्गत आता था, लेकिन अब इसे सीओ भगवानपुर सर्किल में शामिल कर दिया गया है।

सीओ भगवानपुर का कार्यालय नई तहसील, इमलीखेड़ा रोड स्थित है। ऐसे में अब कलियर क्षेत्र से संबंधित कानून-व्यवस्था, शिकायतों और अन्य पुलिस प्रशासनिक मामलों की निगरानी एवं कार्यवाही सीओ भगवानपुर के स्तर से की जाएगी।

क्षेत्रवासियों से अपील यदि किसी व्यक्ति को पुलिस से संबंधित कोई शिकायत, प्रार्थना पत्र या सीओ स्तर का कोई कार्य हो, तो वह अब सीओ भगवानपुर कार्यालय, नई तहसील, इमलीखेड़ा रोड में संपर्क करें।यह बदलाव आम जनता की जानकारी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

सभी नागरिकों से अनुरोध है कि इस सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक साझा करें, ताकि किसी को भी जानकारी के अभाव में असुविधा का सामना न करना पड़े।