NSG:-NEWS:-129
पिरान कलियर, हरिद्वार। पिरान कलियर थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय किशोर पर कथित रूप से चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घायल किशोर के मामा ने थाना पिरान कलियर पहुंचकर पुलिस को लिखित तहरीर दी है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
तहरीर के अनुसार, मंगलवार देर रात इमाम साहब रोड स्थित निर्माणधीन पार्क के पास कांवड़ पटरी पर किशोर घर लौट रहा था। आरोप है कि इसी दौरान स्प्लेंडर बाइक पर सवार दो नकाबपोश युवकों ने उसे रोक लिया। पहले गाली-गलौज की गई और विरोध करने पर उसकी कमर के पीछे चाकू से वार कर दिया। वारदात के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।घटना के बाद घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
पीड़ित के मामा ने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने घायल को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजते हुए पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर, मेडिकल रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।