NSG:-हरिद्वार में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर अब तक की सबसे बड़ी चोट

NSG:-NEWS:-129

हरिद्वार। गंगा और पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने के लिए नगर निगम हरिद्वार ने सोमवार को सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 5,000 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त कर ली। नगर निगम, तहसील प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने खड़खड़ी स्थित बैरागी धर्मशाला के सामने नानक चंद के आवास पर बने गोदाम में छापेमारी कर भारी मात्रा में सिंगल यूज़ प्लास्टिक बरामद की।

कार्रवाई के दौरान गोदाम संचालक पर ₹1 लाख का चालान भी किया गया।घाट क्षेत्रों में हो रही थी प्रतिबंधित प्लास्टिक की सप्लाईनगर निगम को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि खड़खड़ी स्थित एक गोदाम से घाट क्षेत्रों और शहर के विभिन्न हिस्सों में छोटे व्यापारियों को बड़े पैमाने पर प्रतिबंधित पॉलीथीन और सिंगल यूज़ प्लास्टिक की आपूर्ति की जा रही है। यही प्लास्टिक गंगा स्नान, पर्व स्नान और अन्य धार्मिक आयोजनों के दौरान पर्यावरण प्रदूषण और कचरे की बड़ी वजह बन रही थी।

पुख्ता सूचना पर मारा गया छापासूचनाओं के आधार पर नगर निगम ने पहले से निगरानी शुरू कर रखी थी। पुख्ता जानकारी मिलने पर सोमवार को तहसील प्रशासन और पुलिस के सहयोग से संयुक्त टीम ने गोदाम पर छापा मारा। तलाशी के दौरान भारी मात्रा में प्रतिबंधित प्लास्टिक बरामद हुई, जिसे मौके पर ही जब्त कर लिया गया।नियम तोड़ने वालों पर जारी रहेगा सख्त अभियाननगर आयुक्त नंदन कुमार के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के बाद नगर निगम ने स्पष्ट किया कि प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा।

नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।कार्रवाई के दौरान नगर आयुक्त नंदन कुमार, उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, तहसीलदार सचिन कुमार, मुख्य सफाई निरीक्षक संजय शर्मा, मुख्य सफाई निरीक्षक मनोज कुमार, उप निरीक्षक नवीन नेगी सहित नगर निगम, तहसील प्रशासन एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौजूद रही।