मंगलौर में 200 लीटर कच्ची शराब के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, 800 लीटर लाहन नष्ट_

_NSG:- News129_मंगलौर:-

कोतवाली मंगलौर और CIU रुड़की की संयुक्त टीम ने आकाश दीप कॉलोनी, कर्नल एनक्लेव मंगलौर में कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 200 लीटर कच्ची शराब और शराब बनाने के उपकरण बरामद हुए। मौके से करीब 800 लीटर लाहन भी बरामद कर नष्ट किया गया।__

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर भगवान महर ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर अवैध शराब के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना क्षेत्र में टीमों को लगाया गया था।__गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रवि पुत्र काशीराम निवासी ग्राम बिझोली, परमानंद उर्फ आनंद पुत्र अतर सिंह निवासी ग्राम नाथू खेड़ी और सौरभ पुत्र जोमपाल निवासी ग्राम नाथू खेड़ी, कोतवाली मंगलौर के रूप में हुई है।

__पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।__बरामदगी में 02 लोहे के ड्रम, 06 बिजली हीटर, प्लास्टिक पाइप, तार, तसले, बाल्टी और पानी की टंकी सहित शराब कसीदगी का सामान शामिल है।

__पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक भगवान महर, उ0नि0 मनोज सिंह कठैत, का0 तेजपाल, हो0गा0 शिवकुमार शामिल रहे। वहीं CIU रुड़की टीम में अ0उ0नि0 अश्वनी यादव, हे0का0 मनमोहन भंडारी, का0 आशीष, का0 अजय काला, का0 रवींद्र खत्री और का0 महिपाल तोमर शामिल थे।

__फोटो कैप्शन: मंगलौर में 200 लीटर कच्ची शराब व उपकरणों के साथ गिरफ्तार तीनों आरोपी_-