कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव: परवेज मलिक बने नगर पंचायत पिरान कलियर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष

NSG:-news129पिरान कलियर। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए नगर पंचायत पिरान कलियर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर परवेज मलिक की नियुक्ति की है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में यह जिम्मेदारी संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, सक्रियता और समर्पण को देखते हुए सौंपी गई है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि परवेज मलिक अपनी नई जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएंगे तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का कार्य करेंगे। साथ ही पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि परवेज मलिक से अपेक्षा की गई है कि वे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी तथा कांग्रेस पार्टी की गौरवशाली परंपराओं और सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करते हुए संगठन को नई मजबूती प्रदान करेंगे।

इस दौरान कलियर विधायक फुरकान अहमद, इस्तकार प्रधान, फारुख अली सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने परवेज मलिक को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पिरान कलियर क्षेत्र में कांग्रेस संगठन और अधिक मजबूत होगा।