बहादराबाद में सेल्समैन से लूट करने वाले दो ‘सुपर रॉक’ लुटेरे गिरफ्तार, सवा चार लाख की बरामदगी-

बहादराबाद में सेल्समैन से लूट करने वाले दो ‘सुपर रॉक’ लुटेरे गिरफ्तार, सवा चार लाख की बरामदगी

अतीक साबरी:-​● अय्याशी के लिए बने अपराधी: यूपी-उत्तराखंड के एक दर्जन मुकदमों में वांछित श्रवण गिरि और साथी दबोचा●

सिडकुल से बाइक चोरी की, रेकी की और फिर तमंचे के बल पर दिया वारदात को अंजाम​हरिद्वार।

हरिद्वार पुलिस ने नए साल के आगाज के साथ ही अपराधियों पर काल बनकर टूटने का संकेत दे दिया है। बहादराबाद थाना क्षेत्र में सेल्समैन से हुई सनसनीखेज लूट का खुलासा करते हुए कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल की टीम ने दो अंतरराज्यीय बदमाशों को सलाखों के पीछे भेज दिया है। इनके पास से पुलिस ने 4 लाख 6 हजार की नकदी, 40 हजार का नया मोबाइल, अवैध असलहा और चोरी की बाइक बरामद की है।​

ऐसे बिछाया पुलिस ने जाल​30 दिसंबर को पतंजलि रिसर्च सेंटर के पास शराब ठेके के सेल्समैन से बैग छीनकर फरार हुए बदमाशों ने पुलिस को खुली चुनौती दी थी। एसएसपी ने एएसपी ज्वालापुर के नेतृत्व में सीआईयू और बहादराबाद पुलिस की विशेष ‘स्ट्राइक टीम’ बनाई। टीम ने सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों को खंगाला और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। आखिरकार, पुलिस की कसरत रंग लाई और 3 जनवरी को ‘तिरछा पुल’ के पास घेराबंदी कर दोनों शिकार दबोच लिए गए।

​शातिर अपराधी: जेल से छूटते ही फिर शुरू की लूटपाट​पुलिस की गिरफ्त में आया मुख्य आरोपी श्रवण गिरि कोई मामूली अपराधी नहीं है। उस पर यूपी और उत्तराखंड में लूट, गैंगस्टर और एनडीपीएस के 12 गंभीर मामले दर्ज हैं। वहीं उसका साथी प्रणव भी हरिद्वार और देहरादून का हिस्ट्रीशीटर है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि इन बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने के लिए पहले सिडकुल से बाइक चोरी की ताकि पहचान छिपाई जा सके।​

शौक ‘नवाबी’ और काम ‘अपराधी’​पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाला खुलासा किया कि वे अपनी अय्याशी और महंगे शौक पूरे करने के लिए लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे। लूटी गई रकम से उन्होंने तुरंत एक 40 हजार का महंगा मोबाइल भी खरीद लिया था।​

“अपराधियों के लिए हरिद्वार में कोई जगह नहीं है। मैनुअल और डिजिटल पुलिसिंग के समन्वय से हमने इस चुनौती को हल किया है। फरार दो अन्य साथियों को भी जल्द पाताल से ढूंढ निकालेंगे।”— प्रमेन्द्र सिंह डोबाल, एसएसपी हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *