दोनों महिलाओं में हुई जमकर गालीगलौच और मारपीट
Haridwar Viral News शिवालिक नगर क्षेत्र में दो महिलाओं के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद अब पुलिस तक पहुंच गया है। एक महिला ने दूसरी महिला पर घर में घुसकर मारपीट करने, अश्लील गालियां देने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर रानीपुर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता करीना (बदला हुआ नाम) निवासी शिवालिक नगर ने पुलिस को बताया कि ऐश्वर्या (बदला हुआ नाम) लगातार उसे समाज में बदनाम करने की कोशिश कर रही थी। आरोप है कि वह मोहल्ले में जाकर पड़ोसियों के सामने आपत्तिजनक बातें कहती थी और अपने वैवाहिक विवाद के लिए भी उसे जिम्मेदार ठहराती थी।
Haridwar Viral News

महिला का आरोप है कि फरवरी माह में फोन कर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद मार्च में सोशल मीडिया के जरिए उसकी छवि खराब करने का प्रयास किया गया। आरोप के मुताबिक एक फेसबुक अकाउंट से दूसरे अधिवक्ता की वॉल पर उसके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां पोस्ट की गईं। इस संबंध में ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज कराई गई थी, लेकिन उत्पीड़न का सिलसिला नहीं रुका।
पीड़िता ने बताया कि 20 मई की सुबह आरोपित महिला जबरन उसके घर में घुस आई और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान उसके हाथ पर काट भी लिया गया। किसी तरह दरवाजा बंद कर उसने खुद को बचाया।
रानीपुर कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।
