news(129)
पिरान कलियर मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर मुकम्मल बंद; मेडिकल स्टोरों पर लटके रहे ताले, सरकार के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजीपिरान कलियर।ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट (AIOCD) के देशव्यापी बंद के आह्वान पर पवित्र नगरी पिरान कलियर और आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बंद देखने को मिला। पिरान कलियर मेडिकल एसोसिएशन के बैनर तले दवा व्यापारियों ने एकजुटता की ऐसी मिसाल पेश की, जिससे कॉरपोरेट ताकतों और सरकार की जनविरोधी नीतियों की चूड़ें हिल गईं। क्षेत्र के शत-प्रतिशत मेडिकल स्टोर पूरी तरह बंद रहे, जिससे दवा बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. शहजाद अली के नेतृत्व में दवा व्यापारियों ने सड़कों पर उतरकर शांतिपूर्ण लेकिन बेहद आक्रामक ढंग से अपनी आवाज बुलंद की।
दवा व्यापारियों के मसीहा बनकर उभरे डॉ. शहजाद अली-इस पूरे आंदोलन में पिरान कलियर मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. शहजाद अली एक मजबूत और कद्दावर नेता के रूप में सामने आए। उन्होंने न केवल सभी छोटे-बड़े दवा व्यापारियों को एक मंच पर इकट्ठा किया, बल्कि सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ सीधे तौर पर मोर्चा खोल दिया। सुबह से ही डॉ. शहजाद अली की अगुवाई में पदाधिकारी और व्यापारी एकजुट होने शुरू हुए। केमिस्टों ने हाथों में तख्तियां लेकर ऑनलाइन दवाओं की अवैध बिक्री और कॉरपोरेट घरानों की तानाशाही के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।”
अध्यक्ष का दो टूक: ‘अस्तित्व की लड़ाई है, पीछे नहीं हटेंगे'”प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. शहजाद अली ने दहाड़ते हुए कहा:”यह सिर्फ एक दिन का बंद नहीं है, बल्कि यह हमारे अस्तित्व, हमारे रोजगार और हमारे परिवारों के भविष्य को बचाने की आर-पार की लड़ाई है। सरकार ऑनलाइन फार्मेसी और बड़ी कॉरपोरेट कंपनियों को बढ़ावा देकर देश के लाखों छोटे दवा व्यापारियों के पेट पर लात मार रही है। कॉरपोरेट कंपनियां भारी डिस्काउंट का लालच देकर पारंपरिक रिटेल बाजार को खत्म करना चाहती हैं, जिसे हम किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे।”डॉ. शहजाद अली ने आगे गंभीर चिंता जताते हुए कहा:”ऑनलाइन दवाओं की आड़ में देश के युवाओं तक नशीली और नकली दवाएं आसानी से पहुंच रही हैं, जिससे आम जनता की सेहत के साथ खिलवाड़ हो रहा है। अगर सरकार ने हमारी जायज मांगों पर तुरंत सकारात्मक फैसला नहीं लिया, तो पिरान कलियर से शुरू हुआ यह आक्रोश आने वाले समय में अनिश्चितकालीन और उग्र (शांतिपूर्ण) धरने में बदल जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
“इन मुख्य मांगों को लेकर आर-पार के मूड में केमिस्ट:दवा व्यापारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक सरकार उनकी निम्नलिखित मांगों को पूरा नहीं करती, उनका संघर्ष जारी रहेगा:ई-फार्मेसी पर पूर्ण प्रतिबंध: इंटरनेट के जरिए बिना डॉक्टर के पर्चे (प्रिस्क्रिप्शन) के बेची जा रही दवाओं पर तत्काल रोक लगे।कॉरपोरेट डिस्काउंट नीति का अंत: बड़ी कंपनियों द्वारा दिए जा रहे अव्यावहारिक डिस्काउंट पर लगाम लगे, ताकि छोटे रिटेलर्स का व्यापार सुरक्षित रहे।
नकली दवाओं पर सख्त कानून: बाजार में पैर पसार रहे नकली दवाओं के सिंडिकेट को खत्म करने के लिए कठोरतम कार्रवाई हो।दवा नीति में संशोधन: ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट में कोई भी बदलाव करने से पहले केमिस्ट संगठनों को विश्वास में लिया जाए।
इन दिग्गजों ने दिखाई एकजुटता, आंदोलन को बनाया सफल-पिरान कलियर में बंद को शत-प्रतिशत सफल बनाने में एसोसिएशन के सभी प्रमुख चेहरों ने दिन-रात एक कर दिया। इस दौरान मुख्य रूप से महामंत्री यूनुस उर्फ गुड्डू, कोषाध्यक्ष फैसल खान ने भी अपने विचार रखे और डॉ. शहजाद अली के हर फैसले पर कंधे से कंधा मिलाकर चलने का संकल्प लिया।
इस ऐतिहासिक प्रदर्शन और एकजुटता दिखाने वालों में मुख्य रूप से रिजवान, समीर, खालिद, इमरान, आसिफ, गुलाम फरीद, मोहम्मद आरिफ, डॉ. पप्पू, कुर्बान, डॉक्टर मौसम अली सहित क्षेत्र के सैकड़ों मेडिकल स्टोर संचालक और फार्मासिस्ट मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में डॉ. शहजाद अली के नेतृत्व में अपनी आस्था जताते हुए कहा कि व्यापारियों के हक की रक्षा के लिए वे किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं।
