कलियर, गंगनहर में डूबा 21 वर्षीय युवक, तलाश में जुटी जल पुलिस

अतीक साबरी:-(news129)

पिरान कलियर:-गंगनहर में नहाने गए एक 21 वर्षीय युवक के अचानक डूबने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्थानीय धनौरी पुलिस और जल पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर गंगनहर में व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।​

मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 19.05.2026 को शाम करीब 17:00 बजे पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम कोटा (मुरादनगर) का रहने वाला बंसी (21 वर्ष) पुत्र सतीश, अपने दो चचेरे भाइयों मोहित पुत्र शिवदास और विक्की पुत्र विनोद के साथ गंगनहर में नहाने आया था।

चश्मदीद भाइयों के मुताबिक, बंसी ने नहर में नहाने के लिए छलांग लगाई, लेकिन तैरना न जानने के कारण वह तेज बहाव में खुद को संभाल नहीं पाया और देखते ही देखते गहरे पानी में डूब गया।​

जल पुलिस की टीम मौके पर, तलाश जारी-​घटना की गंभीरता को देखते हुए धनौरी पुलिस तत्काल बल के साथ मौके पर पहुंची और जल पुलिस को सूचित किया। जल पुलिस के कर्मी राधेश्याम के नेतृत्व में गोताखोरों की टीम ने गंगनहर के भीतर सर्च अभियान (सर्चिंग की कार्रवाई) छेड़ दी है। समाचार लिखे जाने तक गंगनहर के तेज बहाव में डूबे युवक की तलाश लगातार जारी है, वहीं घटना के बाद से ही युवक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

कलियर कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया की डूबे गए युवक की गंगनहर मे गोता खोरो की मदद से तलाश की जा रही है!