एनएसजी न्यूज:-हरिद्वार
(श्यामपुर): श्यामपुर थाना पुलिस ने “ग्राउंड जीरो” पर सक्रियता दिखाते हुए एक बार फिर खाकी का मानवीय चेहरा पेश किया है। पुलिस टीम ने बिहार के पटना से पिछले 4 महीने से लापता एक मूक-बधिर और मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक को रेस्क्यू कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया।गश्त के दौरान मिला था लावारिस युवकआज दिनांक 07 मई 2026 को चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को बाहरपीली क्षेत्र में एक युवक लावारिस हालत में घूमता मिला।
युवक बोलने में असमर्थ था, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल था। पुलिस टीम उसे सुरक्षित थाने लेकर आई और सोशल मीडिया सहित विभिन्न राज्यों के गुमशुदगी डेटाबेस के जरिए तलाश शुरू की।महज 3 घंटे में पूरा हुआ ऑपरेशन ‘मिलाप’व.उ.नि. मनोज रावत के नेतृत्व में टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मात्र 3 घंटे के भीतर युवक की पहचान नितीश कुमार (उम्र 20 वर्ष) निवासी ग्राम बिहरानी, दरभंगा (बिहार) के रूप में की। पुलिस ने तत्काल उसके भाई राज राजनारायण यादव से संपर्क किया, जो अपने भाई को सुरक्षित पाकर भावुक हो उठे।
परिजनों ने जताया आभारआवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद युवक को उसके भाई के सुपुर्द कर दिया गया। 4 महीने के लंबे इंतजार के बाद भाई को सामने देख परिजनों की आँखों में खुशी के आँसू छलक आए। उन्होंने हरिद्वार पुलिस की त्वरित कार्रवाई और संवेदनशीलता की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।सराहनीय पुलिस टीम:व.उ.नि. मनोज रावतअ.उ.नि. दरम्यान सिंहहे.का. बृजमोहन सिंहका. अजय चौहानहो.गा. अंकित रावत
