Haridwar Viral Video काम के दौरान मजदूर ने चलाया मोबाइल तो चला दी गोली, मजदूर किसी तरह बचा, वीडियो वायरल

Haridwar Viral Video काम के दौरान मजदूर ने चलाया मोबाइल तो चला दी गोली, मजदूर किसी तरह बचा, वीडियो वायरल

​Haridwar Viral Video रुड़की। सिविल लाइंस क्षेत्र के सत्ती मोहल्ला में रविवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब मामूली विवाद के बाद चार युवकों ने दो मजदूरों पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने मजदूरों पर सीधे फायर झोंक दिए, हालांकि मजदूरों ने मकान के भीतर छिपकर अपनी जान बचाई। यह पूरी घटना पास ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

​विवाद की वजह: मोबाइल का इस्तेमाल
​जानकारी के मुताबिक, मंगलौर के बिझौली निवासी अमजद और गुलशेर बादशाह होटल के पास एक निर्माणाधीन मकान में पत्थर लगाने का काम कर रहे थे। काम के दौरान मोबाइल चलाने को लेकर साथ में काम कर रहे तेलीवाला निवासी एक युवक से उनकी कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि उक्त युवक ने फोन कर अपने तीन अन्य साथियों को हथियार लेकर मौके पर बुला लिया।

Haridwar Viral Video

Haridwar Viral Video काम के दौरान मजदूर ने चलाया मोबाइल तो चला दी गोली, मजदूर किसी तरह बचा, वीडियो वायरल

​सरेराह फायरिंग से दहशत
​आरोप है कि चारों युवकों ने मजदूरों को जान से मारने की नीयत से दो राउंड फायरिंग की। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के बाजार में भगदड़ मच गई और लोग दहशत में आ गए। भीड़ को इकट्ठा होता देख हमलावर बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए।

​पुलिस की कार्रवाई
​सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीमें हमलावरों की तलाश में दबिश दे रही हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।