पिरान कलियर: विकास की ओर बढ़ते कदम, वार्ड 5 और 9 में सड़क-नाली निर्माण का जोरदार आगाज़

अतीक साबरी:-​पिरान कलियर। नगर पंचायत कलियर क्षेत्र में विकास की गति को तेज करते हुए वार्ड संख्या 9 और 5 में आंतरिक सड़कों और नालों के निर्माण कार्यों का भव्य शुभारंभ किया गया। इस महत्वपूर्ण परियोजना का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सलीम अहमद, सभासद मेहरुबा जावेद साबरी और राशिद अली ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।​

जनता की समस्याओं का समाधान मेरी प्राथमिकता: मेहरुबा जावेद साबरी​ इस मौके पर सभासद मेहरुबा जावेद साबरी ने प्रमुखता से अपनी बात रखते हुए कहा कि उनके वार्ड में लंबे समय से सड़कों और नालियों की समस्या बनी हुई थी, जिससे स्थानीय निवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने जोर देकर कहा कि वार्डवासियों की हर छोटी-बड़ी समस्या का समाधान करना और क्षेत्र का कायाकल्प करना उनकी पहली प्राथमिकता है। साबरी ने भरोसा दिलाया कि विकास कार्यों का यह सिलसिला रुकने वाला नहीं है और आने वाले समय में वार्ड को आदर्श वार्ड बनाया जाएगा।

​जल्द शुरू होगा जर्जर सड़कों का पुनर्निर्माण​:-अध्यक्ष प्रतिनिधि सलीम अहमद ने सभासदों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि नगर क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है। उन्होंने घोषणा की कि क्षेत्र की अन्य जर्जर सड़कों का पुनर्निर्माण भी जल्द शुरू होगा। वहीं, सभासद राशिद अली ने बताया कि उनके द्वारा रखे गए प्रस्तावों को स्वीकृति मिलने के बाद अब जमीनी स्तर पर काम दिखने लगा है, जिससे जनता को बड़ी राहत मिलेगी।​

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति​उद्घाटन के इस शुभ अवसर पर रहीश अहमद, अरशद, ईनाम, इरशाद, अकबर, मुस्तुफा, मौलवी दानिश, जरीफ, आशिक अली, तौकीर और सलीम सहित बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे और विकास कार्यों की शुरुआत पर खुशी जताई।