Rajaji Tiger Reserve समाज कल्याण मंत्री खजान दास के बेटे की शादी समारोह के लिए राजाजी टाइगर रिजर्व की हरिद्वार रेंज स्थित मां सुरेश्वरी देवी मंदिर के प्रांगण में आलीशान शामियाना सजा दिया गया। वीआईपी मेहमानों के लिए इंतजाम किए गए। प्रतिबंधित क्षेत्र में रविवार को होने वाले इस कार्यक्रम के लिए पिछले कई दिनों से तैयारियां चल रही थी। वहीं वन विभाग के अधिकारी देर रात तक इस मामले में चुप्पी साधते रहे। लेकिन खबर सामने आने के बाद अब वन विभाग ने एक्शन लिया है। मंदिर समिति के पर वन विभाग की ओर से कार्रवाई की गई है। वहीं दूसरी ओर शामियाने को हटाने के आदेश दे दिए गए हैं।
प्रतिबंधित क्षेत्र में कैसे जाता रहा समान
सवाल सबसे बड़ा ये है कि आखिर जिस मंदिर में दर्शन के लिए वन विभाग से पर्ची कटानी पडती है वहां राजाजी टाइगर रिजर्व के अधिकारियों ने किसके आदेश पर इतना सामान जाने दिया। कूलर, शामियाने, जनरेटर, प्लास्टि बोटल आदि पहुंचाया गया। वहीं सवाल मंदिर समिति पर भी खडे हो रहे हैं कि आखिर इस तरह के आयोजनों को अनुमति कैसे दी गई। फिलहाल अधिकारी और वन विभाग पल्ला झाड़ रहे हैं। जबकि हरिद्वार में कई वीआईपी मेहमानों को न्यौता दिया गया था।
Rajaji Tiger Reserve

फोटो वायरल होने के बाद हुआ एक्शन
वहीं दूसरी ओर फोटो वायरल होने के बाद वन विभाग हरकत में आया और आनन फानन में मंदिर समिति के खिलाफ कार्रवाई कर दी। बताया जा रहा है कि मंदिर समिति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले में कार्रवाई की गई है। हमारी ओर से कोई अनुमति नही दी गई थी। जबकि टैंट आदि को हटाने के लिए बोल दिया गया है। वहीं शादी का आयोजन होगा या नहीं इस पर वन विभाग के अधिकारी अभी भी चुप्पी साधे हुए हैं।
