Tehri Road Accident
Tehri Road Accident एनएसजी: उत्तराखंड के चंबा क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। टिहरी गढ़वाल जिले में हरिद्वार से लौट रहे ग्रामीणों का वाहन गहरी खाई में गिर गया, जिससे आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोगों को गंभीर हालत में बचा लिया गया है। घायलों की शिनाख्त
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी यात्री घनसाली क्षेत्र के चांजी, ठेला और चकरेड़ा गांव के निवासी थे। ये सभी हरिद्वार में एक अंतिम संस्कार में शामिल होकर वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान चंबा के पास वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। अब तक आठ लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि दो घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। दोनों की शिनाख्त उत्तम पुत्र पुस्सू, उम्र 30, ग्राम लोस्तु बड़ियारगढ़, अंकित पुत्र आशा लाल, उम्र 22, ग्राम नेलचामी, घनसाली के तौर पर हुई है। Tehri Road Accident
प्रशासन द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक आशंका के अनुसार, वाहन के अनियंत्रित होने या सड़क की खराब स्थिति के चलते यह दुर्घटना हुई हो सकती है। इस हृदयविदारक घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।
