लक्सर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश अवैध असलहों संग गिरफ्तार, हत्या की साजिश नाकाम

एनएसजी:-​लक्सर।

हरिद्वार एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देशन में अपराध नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत लक्सर पुलिस ने एक बड़ी वारदात को होने से पहले ही रोक दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जो 10 लाख की फिरौती न मिलने पर एक ग्रामीण की हत्या करने की योजना बनाकर जा रहे थे। अभियुक्तों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, कारतूस और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई है।​

क्या है पूरा मामला:बीते 19 अप्रैल को ग्राम हबीबपुर कुड़ी निवासी प्रवीण कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात मोबाइल नंबर से उनसे 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है और पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू की।

एसएसपी के आदेश पर रायसी क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन संदिग्धों ने पुलिस को देख भागने की कोशिश की, जिन्हें घेराबंदी कर दबोच लिया गया।​

पूछताछ में कबूला जुर्म:पकड़े गए मुख्य आरोपी विकास उर्फ ठाकुर ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने साथी आशिफ के माध्यम से प्रवीण से फिरौती मांगी थी। रकम न मिलने पर वे तीनों मिलकर प्रवीण की हत्या करने जा रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों में विकास उर्फ ठाकुर (निवासी हबीबपुर कुड़ी), आशिफ (निवासी बिजनौर) और मुराद अली (निवासी हबीबपुर कुड़ी) शामिल हैं। मुख्य आरोपी विकास का पुराना आपराधिक इतिहास भी है, जिस पर पूर्व में लक्सर व खानपुर थानों में गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं।

​बरामदगी व पुलिस टीम:पुलिस ने आरोपियों के पास से 2 अवैध तमंचे (315 बोर), 4 जिंदा कारतूस, 2 मोबाइल फोन और एक हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस टीम में व.उ.नि. नितिन चौहान, चौकी प्रभारी रायसी अजय कुमार, हेड कांस्टेबल प्रदीप कनौजिया, कांस्टेबल अनिल वर्मा, अरविंद और महेंद्र शामिल रहे। एसएसपी हरिद्वार ने जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को