Property in Haridwar एचआरडीए बुल्डोजर एक्शन से प्रोपर्टी करोबारियों के करोड़ों फंसे, मचा हाहाकार

Property in Haridwar एचआरडीए बुल्डोजर एक्शन से प्रोपर्टी करोबारियों के करोड़ों फंसे, मचा हाहाकार

Property in Haridwar अवैध कॉलोनियों के खिलाफ हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के बुल्डोजर एक्शन से प्रोपर्टी कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। हरिद्वार और रुड़की के विभिन्न क्षेत्रों में करीब पचास बीघा से अधिक में ​विकसित की जा रही विभिन्न कॉलोनियों पर बुल्डोजर चलाया गया है। वहीं दूसरी ओर ज्वालापुर और कनखल में किए जा रहे अवैध निर्माण को भी सील किया है। वहीं बताया जा रहा है कि प्राधिकरण की कार्रवाई से करोड़ों रुपए प्रोपर्टी कारोबारियों के फंस गए हैं।

कहां कहां चला बुल्डोजर: हरिद्वार के झंडा चौक जमालपुर से पंचायत कार्यालय मार्ग पर तालाब के सामने जमालपुर कलां रोड पर करीब 7 से 8 बीघा भूमि में अवैध प्लॉटिंग विकसित की जा रही थी। इसके अलावा जमालपुर पंचायत भवन के आगे सराय रोड पर बाग वाली नई कॉलोनी के सामने करीब 4 बीघा क्षेत्र में भी अनधिकृत प्लॉटिंग पाई गई।
रुड़की क्षेत्र में भी कार्रवाई जारी रही। सालियर माधोपुर रोड पर जनता सीमेंट स्टोर के सामने करीब 20 से 25 बीघा में हो रही अवैध प्लॉटिंग, ढंडेरा में पानी की टंकी के पास 5 से 6 बीघा में विकसित प्लॉटिंग तथा ढंडेरी ख्वाजगीपुर गांव में शिव मंदिर के पीछे 4 से 5 बीघा क्षेत्र में हो रही अनधिकृत प्लॉटिंग पर प्राधिकरण ने सख्ती दिखाई। Property in Haridwar

Property in Haridwar एचआरडीए बुल्डोजर एक्शन से प्रोपर्टी करोबारियों के करोड़ों फंसे, मचा हाहाकार
Property in Haridwar एचआरडीए बुल्डोजर एक्शन से प्रोपर्टी करोबारियों के करोड़ों फंसे, मचा हाहाकार

Property in Haridwar

यहां हुआ अवैध निर्माण सील
इसी क्रम में नूरपुर पंजनहेड़ी क्षेत्र में लक्ष्मी मेडिकल स्टोर के सामने भगवती विहार कॉलोनी में अजीतपुर लक्सर रोड पर लगभग 25×15 फीट में बन रहे अवैध आवासीय निर्माण को टीम ने सील कर दिया। वहीं ज्वालापुर में रेलवे फाटक के पास चंदवानी फर्नीचर के समीप श्रीमती मेघा अरोड़ा द्वारा करीब 25×50 फीट में किए जा रहे व्यावसायिक निर्माण को भी सील किया गया।