कलियर : नए थानेदार के सामने पुराने अनसुलझे मामलों को सुलझाने की चुनौती, कौन कौन से केस हैं पेंडिंग

अतीक साबरी:-

कलियर पुलिस: नए प्रभारी कमल मोहन भंडारी के सामने पुराने अनसुलझे मामलों के खुलासे की चुनौती:-

​पिरान कलियर। पिरान कलियर थाने की कमान संभालते ही नवागत इंस्पेक्टर कमल मोहन भंडारी के सामने क्षेत्र की कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के साथ-साथ पुरानी लंबित घटनाओं के खुलासे की अहम जिम्मेदारी आ गई है। पूर्व थाना प्रभारी रविंद्र कुमार के कार्यकाल के दौरान हुई कई ऐसी महत्वपूर्ण घटनाएं हैं, जिनका खुलासा होना अभी बाकी है। क्षेत्र की जनता को उम्मीद है कि नए कोतवाल के अनुभव और कार्यकुशलता से इन मामलों की गुत्थियां सुलझ सकेंगी।​

इन प्रमुख मामलों के खुलासे की है दरकार:​संदिग्ध परिस्थितियों में हुई अफजाल की मौत का मामला अभी तक अनसुलझा है।​सब्जी लेने जा रहे व्यापारी के साथ हुई बाइक सवारों की लूट की घटना का पर्दाफाश होना बाकी है।​क्षेत्र में हुई मोबाइल लूट की वारदातों के आरोपी अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।​देह व्यापार के मामले में नामजद मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है।​भीम आर्मी कार्यकर्ताओं द्वारा धनौरी चौकी में किए गए धरना-प्रदर्शन और मारपीट के मामले में कार्रवाई लंबित है।

​नहर किनारे भ्रूण मिलने की हृदयविदारक घटना के दोषियों का सुराग लगाना अभी बाकी है।​सोहलपुर सिकरोड़ा निवासी राहुल की हत्या के मामले में परिजनों को अब भी इंसाफ का इंतजार है।​शमीम साबरी कॉलोनी में बंद पड़े मकान में हुई लाखों की चोरी का खुलासा अभी तक नहीं हो सका है।​क्षेत्र में सक्रिय ट्रांसफार्मर चोर गिरोह पर अंकुश लगाना नए कोतवाल के लिए प्राथमिकता होगी।​दरगाह और मेला क्षेत्र में महिला जायरीनों के साथ होने वाली छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकना और शरारती तत्वों पर लगाम कसना एक बड़ी चुनौती है।​

नवागत इंस्पेक्टर कमल मोहन भंडारी के सामने इन 10 महत्वपूर्ण मामलों समेत अन्य पेंडिंग फाइलों को निपटाने का लक्ष्य है। जनता को पूर्ण विश्वास है कि नए थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम इन अनसुलझे कांडों का सफल अनावरण कर अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजने का काम करेगी।