जनता दरबार में अल्मोड़ा अव्वल, सबसे ज्यादा कैंप लगाए, अब तक 64 हजार लोगों ने उठाया लाभ

जनता दरबार में अल्मोड़ा अव्वल, सबसे ज्यादा कैंप लगाए, अब तक 64 हजार लोगों ने उठाया लाभ

अल्मोड़ा

जन जन की सरकार—जन जन के द्वार कार्यक्रम के तहत पूरे प्रदेश में जनता दरबार लगाए जा रहे हैं। अभी तक आए डाटा के अनुसार अल्मोडा जनपद ने सबसे ज्यादा 20 कैंप आयोजित किए हैं। यही नहीं अल्मोड़ा में करीब बारह हजार लोगों ने कैंपों में भाग लिया। पूरे प्रदेश में लगाए गए कैंपों में 64 हजार से अधिक लोगों ने जनता दरबार में आकर अपनी समस्याओं का समाधान किया और योजनाओं का लाभ उठाया।

शिविरों की प्रगति पर एक नजर
प्रदेश भर में अब तक कुल 126 शिविर लगाए जा चुके हैं। अकेले आज के दिन 13 नए शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य शिकायतों का निवारण, प्रमाण पत्र जारी करना और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुँचाना है।

जनता दरबार में अल्मोड़ा अव्वल, सबसे ज्यादा कैंप लगाए, अब तक 64 हजार लोगों ने उठाया लाभ
जनता दरबार में अल्मोड़ा अव्वल, सबसे ज्यादा कैंप लगाए, अब तक 64 हजार लोगों ने उठाया लाभ

शिकायतें: अब तक कुल 10,962 शिकायत पत्र प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 7,952 मामलों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया जा चुका है।

प्रमाण पत्र: विभिन्न सरकारी प्रमाण पत्रों के लिए कुल 12,399 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

योजनाओं का लाभ: ‘अन्य सरकारी योजनाओं’ के तहत प्रदेश के 39,923 व्यक्तियों को लाभान्वित किया गया है।

जिलों का प्रदर्शन
आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि जन-भागीदारी के मामले में अल्मोड़ा जिले में सबसे अधिक 20 शिविर लगाए गए हैं। इनमें 11565 लोगों ने भाग लिया। हरिद्वार (8,238 लोग) और ऊधम सिंह नगर (6,941 लोग) आए। वहीं, शिकायतों के निस्तारण में चंपावत ने उल्लेखनीय कार्य किया है, जहाँ 3,351 शिकायतों में से 3,102 का समाधान कर लिया गया है।

जनता दरबार में अल्मोड़ा अव्वल, सबसे ज्यादा कैंप लगाए, अब तक 64 हजार लोगों ने उठाया लाभ
जनता दरबार में अल्मोड़ा अव्वल, सबसे ज्यादा कैंप लगाए, अब तक 64 हजार लोगों ने उठाया लाभ