सिडकुल पुलिस का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार, भारी मात्रा में गांजे के साथ एक गिरफ्तार-

अतीक साबरी:-​हरिद्वार। जनपद को नशा मुक्त बनाने के संकल्प के साथ हरिद्वार पुलिस लगातार तस्करों की कमर तोड़ रही है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी नितेश शर्मा के नेतृत्व में सिडकुल पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से 1 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है।

​दवा चौक के पास से पकड़ा गया तस्कर:-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशों का पालन करते हुए थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ के लिए विशेष टीमों का गठन किया था। 26 मार्च को मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने दवा चौक के पास घेराबंदी की और संदिग्ध अवस्था में घूम रहे आकाश पुत्र लालू (निवासी लक्सर, हाल निवासी रावली महदूद) को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध गांजा बरामद हुआ।​

कठोर कानूनी कार्रवाई:-पकड़े गए आरोपी के खिलाफ थाना सिडकुल में मुकदमा अपराध संख्या 115/26 (NDPS एक्ट) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस तस्करी के नेटवर्क और इसके मुख्य स्रोतों का पता लगाने में जुटी है।

​पुलिस टीम की सफलता:-थाना प्रभारी नितेश शर्मा की देखरेख में इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में निम्नलिखित सदस्य शामिल रहे:​उ0नि0 संजय चौहान​हे0का0 गजेंद्र​का0 प्रदीप​क्या आप इस खबर को