नैनीताल: अवैध मदरसा तोडने पर पथराव, आगजनी, दंगाईयों को गोली मारने के आदेश, लगा कर्फयू

नैनीताल: अवैध मदरसा तोडने पर पथराव, आगजनी, दंगाईयों को गोली मारने के आदेश, लगा कर्फयू

शेयर करें !

दंगाईयों को गोली मारने के आदेश, लगा कर्फयू उत्तराखण्ड के नैनीताल के हल्द्वानी सिथत बनभूलपुरा में अवैध मदरसा तोडने गई प्रशासन की टीम पर पथराव कर दिया गया। वहीं दूसरी ओर गुस्साई भीड ने थाना घेर लिया और कई वाहनों में आग लगा दी। इसके बाद क्षेत्र में कर्फयू लगा दिया गया है और दंगाईयों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए गए हैं। वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हाई लेवल मीटिंग बुलाते हुए सभी को शांति बनाए रखने की अपील की है।

नैनीताल: अवैध मदरसा तोडने पर पथराव, आगजनी, दंगाईयों को गोली मारने के आदेश, लगा कर्फयू
नैनीताल: अवैध मदरसा तोडने पर पथराव, आगजनी, दंगाईयों को गोली मारने के आदेश, लगा कर्फयू

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा में अवैध निर्माण को हटाये जाने के दौरान पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों एवं कार्मिकों पर हुए हमले तथा क्षेत्र में अशान्ति फैलाने की घटना को गम्भीरता से लिया है। मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र में शान्ति एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के सख्त निर्देश भी दिये है।

मुख्यमंत्री ने इस संबंध में गुरूवार को सांय मुख्यमंत्री आवास में मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूडी, पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार तथा अन्य उच्चाधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से शान्ति बनाये रखने की अपील करते हुए अराजक तत्वों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये है।

दंगाईयों को गोली मारने के आदेश


मुख्यमंत्री ने कहा कि इस घटना के दोषियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही कर क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि प्रदेश में किसी को भी कानून व्यवस्था से खिलवाड करने की छूट नहीं दी जानी चाहिए। प्रशासनिक अधिकारी निरंतर क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये प्रयासरत रहे।

दंगाईयों को गोली मारने के आदेश
जिलाधिकारी द्वारा दूरभाष पर मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि अशान्ति वाले क्षेत्र बनभूलपुरा में कर्फ्यू लगाया गया है तथा स्थिति को सामान्य बनाये रखने के लिये दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिये गये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *