करवाचौथ पर पत्नी फरार
चंद्रशेखर जोशी।
करवाचौथ के मौके पर पत्नी पति के जीजा संग फरार हो गई, जबकि एक दिन पहले ही पति ने पत्नी को करवाचौथ की शॉपिंग कराई थी। करवाचौथ पर पत्नी फरार पति ने अपनी बहन के साथ जाकर पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस ने पत्नी को ढूंढ कर लाने का आश्वासन दिया है। आरोप है कि पत्नी घर के जेवरात और 16 महीने के बच्चे को भी अपने साथ ले गई है।
2019 में हुई थी शादी, जीजा से हो गया प्रेम प्रसंग
मामला मेरठ का है, यहां रहने वाले अशोक ने आरोप लगाया कि उसने अपनी पत्नी को एक दिन पहले ही करवाचौथ की शॉपिंग कराई थी। लेकिन पत्नी करवाचौथ पर ही उसकी बहन के पति यानी जीजा के साथ फरार हो गई।

अशोक ने बताया कि उसकी शादी 2019 में हुई थी और शादी के बाद से ही जीजा का घर में आना जाना शुरु हो गया था। इस बीच पत्नी और जीजा में प्रेम पनप गया और दोनों फरार हो गए। अशोक ने पुलिस से गुहार लगाई है। वहीं ये भी आरोप है कि पत्नी घर के जेवरात, नगदी और 16 महीने का बच्चा भी अपने साथ ले गई है। अशोक ने बताया कि पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है। करवाचौथ पर पत्नी फरार
- Uttarakhand Viral News भाजपा नेता के नाम से नामी स्कूल को मिली धमकी भरी ईमले, धर्मपरिवर्तन का आरोप, केस दर्ज
- चोरी हुआ बच्चा कलियर पुलिस ने शकुशल किया बरामद, एक बजे करेंगी प्रेस वार्ता–
- Haridwar News नवजात की संदिग्ध मौत, पति ने पत्नी पर लगाया आरोप, कराना पड़ गया पोस्टमार्टम, फिर क्या हुआ
- Haridwar News सास की अस्थियां विसर्जित करने आई बहू की दुर्घटना में मौत, पति सरकारी डॉक्टर
- Haridwar News प्रेमिका की हुई सगाई, प्रेमी ने फांसी लगाई, करवाचौथ पर प्रेमिका ने भेजे थे सगाई के फोटो