करवाचौथ पर पत्नी फरार
चंद्रशेखर जोशी।
करवाचौथ के मौके पर पत्नी पति के जीजा संग फरार हो गई, जबकि एक दिन पहले ही पति ने पत्नी को करवाचौथ की शॉपिंग कराई थी। करवाचौथ पर पत्नी फरार पति ने अपनी बहन के साथ जाकर पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस ने पत्नी को ढूंढ कर लाने का आश्वासन दिया है। आरोप है कि पत्नी घर के जेवरात और 16 महीने के बच्चे को भी अपने साथ ले गई है।
2019 में हुई थी शादी, जीजा से हो गया प्रेम प्रसंग
मामला मेरठ का है, यहां रहने वाले अशोक ने आरोप लगाया कि उसने अपनी पत्नी को एक दिन पहले ही करवाचौथ की शॉपिंग कराई थी। लेकिन पत्नी करवाचौथ पर ही उसकी बहन के पति यानी जीजा के साथ फरार हो गई।

अशोक ने बताया कि उसकी शादी 2019 में हुई थी और शादी के बाद से ही जीजा का घर में आना जाना शुरु हो गया था। इस बीच पत्नी और जीजा में प्रेम पनप गया और दोनों फरार हो गए। अशोक ने पुलिस से गुहार लगाई है। वहीं ये भी आरोप है कि पत्नी घर के जेवरात, नगदी और 16 महीने का बच्चा भी अपने साथ ले गई है। अशोक ने बताया कि पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है। करवाचौथ पर पत्नी फरार
- Kanwar Yatra 2025 कांवड़िए ने गला काट आत्महत्या करने का प्रयास किया, पुलिस ने बचाया, देखें वीडियो
- Haridwar Viral News त्यागी के गुंडों पर मुकदमा, पिता को पीटा, लड़कियों से अभद्रता, लगे गंभीर आरोप, पढ़े लिखे अमीरों की गलीछाप करतूत देखें वीडियो
- Haridwar Viral News प्रोपर्टी डीलर की सरेआम गुंडई, पंजाबी समाज के पूर्व जिलाध्यक्ष को बेरहमी से पीटा, महिलाओं, बच्चों को भी पीटा, वीडियो वायरल
- Haridwar Viral News नामी प्रॉपर्टी डीलर के इशारे पर पड़ोसियों को पीटा, महिलाओं से भी मारपीट करने का आरोप, देखें वीडियो
- BHEL Jobs 2025 बीएचईएल ने 515 पदों पर निकली भर्ती, 16 जुलाई से आवेदन शुरू, किन पदों पर निकाली भर्ती