IMG 20211119 130311

उत्तराखंड: सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन महिलाओं की मौत, तीन घायल


अतीक साबरी।

पिथौरागढ़ के तहसील बेरीनाग में शुक्रवार तड़के करीब पांच बजे हल्द्वानी से थल आ रही बोलेरो आर खाई में गिर गई। इस हादसे में एक ही परिवार की तीन महिलाओं की मौत हो गई है। जबकि चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बेरीनाग मोटर मार्ग में गोदीगाड़ मंदिर के पास एक बोलेरो 50 फीट खाई में गिर गई। हादसे के वक्त बोलेरो में 6 लोग सवार थे, जिनमें से तीन की मौत हो गई है, और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए है।

सभी को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने रश्मि चंद पत्नी बृजेश चंद, गीता चंद पत्नी हरीश चंद निवासी लेजम कौली थल और प्रियंका चंद पुत्री भगवान चंद निवासी गैना बड़ालू को मृत घोषित कर दिया।
चालक अनिल कन्याल निवासी थल, चंदन सिंह सामंत निवासी गोलाकुड़ी तड़ीगांव और बृजेश चंद निवासी लेजम कौली गंभीर रूप से घायल हैं। इनका उपचार चल रहा है।

Share News