Satpal Brhamchari may join BJP soon in haridwar what satpal tells

क्या भाजपा ज्वाइन करने जा रहे हैं कांग्रेस नेता सतपाल ब्रह्मचारी, क्या बोले सतपाल ब्रह्मचारी


विकास कुमार/ऋषभ चौहान।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के सामने चुनाव लडने वाले कांग्रेस के नेता सतपाल ब्रह्मचारी क्या कांग्रेस छोड भाजपा में जाने वाले हैं। ये सवाल इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि सोशल मीडिया से लेकर खासोआम में ये सवाल आम है। खासतौर पर सतपाल ब्रह्मचारी के समर्थकों द्वारा उनके आश्रम के बाहर सीएम धामी के शपथ ग्राहण समारोह के बाद पटाखे फोड मिठाई वाली वीडियो वायरल होने के बाद ये सवाल और ज्यादा महत्वपूर्ण हो गया है। वहीं दूसरी ओर सतपाल ब्रह्मचारी के कई समर्थक कांग्रेस से दूरी बना चुके हैं और उनका मानना है कि कांग्रेस संगठन ने सतपाल ब्रह्मचारी के साथ धोखा किया है। जिस कारण चुनाव में उनको हार मिली।

———————————
महानगर कांग्रेस के यूथ अध्यक्ष ने इस्तीफा दिया
बाबा के आश्रम के बाद मिठाई बांट पटाखे फोडने वालों में महानगर कांग्रेस के यूथ अध्यक्ष आकाश भाटी भी थे जिन्हें खुद सतपाल ब्रह्मचारी ने ही महानगर अध्यक्ष बनवाया था। हालांकि यूथ कांग्रेस बहुत ज्यादा सतपाल ब्रह्मचारी की मदद नहीं कर पाई। हालांकि मिठाई प्रकरण के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया है।

————————————————
क्या कहते हैं सतपाल ब्रह्मचारी
सतपाल ब्रह्मचारी ने भाजपा में जाने के सवाल पर कहा कि मेरा फिलहाल ऐसा कोई इरादा नहीं है। ये सब अफवाह है और मैं कांग्रेस का नेता हूं। कांग्रेस के लिए काम करता रहूंगा। उन्होंने कहा कि जिन्होंने मिठाई बांटी और पटाखे फोडे उनमें भाजपा के लोग थे।

Share News