नगर निगम हरिद्वार कांवड़ मेला सकुशल संपन्न हो गया है। पुलिस के मुताबिक करीब चार करोड़ से अधिक शिव भक्त दस दिनों के मेले में हरिद्वार गंगा जल लेने पहुंचे। नगर निगम ने मेले के लिए सफाई व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए थे। वहीं दूसरी ओर कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद अब विशेष सफाई अभियान भी शुरु कर दिया गया है। इसके तहत सभी गंगा घाटों और कांवड मेला क्षेत्र में महाअभियान शुरु कर दिया गया है।
कांवड़ मेले में सफाई अभियान के लिए नगर आयुक्त आईएएस वरुण चौधरी ने पूरे मेला काल में दिन रात सुपरजिवन किया और सफाई निरीक्षकों के साथ लगातार सफाई कार्य का जायजा लिया। वहीं डा. तरुण मिश्रा भी लगातार सफाई अभियान में लगे रहे।
नगर निगम हरिद्वार

सफाई व्यवस्था की कमान संभाल रहे श्रीकांत चौधरी ने बताया कि नगर निगम ने मेला के लिए विशेष व्यवस्था की थी। सुबह शाम और दिन रात सफाई व्यवस्था की जा रही थी। अब मेला संपन्न होने के बाद विशेष अभियान शुरु कर दिया गया है। इसकी शुरुआत हरकी पैडी के गंगा घाटों से की गई है। अगले तीन दिन पूरे मेला क्षेत्र और शहर में सफाई अभियान चलाया जाएगा। निगम के अनुसार सैकड़ों टन कचरा मेले के दौरान उठाया गया।