गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से पार, हरिद्वार में अलर्ट, गंगा किनारे ना जाये , देखें वीडियो


रत्नमणी डोभाल। गंगा नदी का जल स्तर लगातार बढ़ने से लक्सर क्षेत्र में अलर्ट कर दिया गया है। कहीं संपर्क मार्गों पर पानी आ गया है। गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश से गंगा का जलस्तर बढ़ा है। सभी बाढ़ चौकियों को अलर्ट किया गया है। वहीं पुलिस ने भी स्थानीय लोगों को गंगा के किनारे के इलाकों में जाने से मना किया है।

इस लिंक पर क्लिक कर देखें वीडियो

https://fb.watch/mpCCljRiHy/?mibextid=Nif5oz

वही जिला प्रशासन ने सोमवार की स्कूलों की छुट्टी कर दी थी। जिला प्रशासन और यूपी सिंचाई विभाग हालात नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल इस सीजन में पहली बार गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से काफी ऊपर चल रहा है। प्रदेश भर में लगातार जारी बारिश से गंगा नदी उफान पर है। हरिद्वार में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। हरिद्वार के भीमगोडा बैराज पर कई सालों बाद गंगा का जलस्तर 295 से अधिक रिकॉर्ड किया गया है। गंगा के खतरे का निशान पार करने के बाद हरिद्वार के गंगा तटीय क्षेत्रों में एक बार फिर बाढ़ का खतरा बन गया है। लिहाजा जिला प्रशासन ने भी जिले में अलर्ट जारी किया है, डीएम के आदेश पर सभी स्कूलों को आज बंद किया गया है। अधिकारी लगातार हालातो पर नजर बनाए हुए हैं।

IMG 20230814 133033 copy 1280x719
Share News