रतनमणी डोभाल/विकास कुमार।
विधानसभा चुनाव हारने के बाद तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक पर पार्टी विरोधी काम करने के गंभीर आरोप लगाने वाले संजय गुप्ता का मदन कौशिक के घर यानी खन्ना नगर में लोगों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान संजय गुप्ता लोगों से मिले, हालांकि मदन कौशिक से उनकी मुलाकात नहीं हो पाई। मदन कौशिक के करीबी विष्णु अरोडा व अन्य ने संजय गुप्ता का ढोल बाजों से स्वागत किया।
—————————————
लक्सर हारने के बाद हरिद्वार में सक्रिय, लडेंगे चुनाव
वहीं लक्सर चुनाव हारने के बाद संजय गुप्ता हरिद्वार में सक्रिय हैं और यहां लगातार कई कार्यक्रम कर अपनी जमीन बना रहे हैं। हरिद्वार में वैश्य समाज निर्णायक भूमिका में हैं, इसलिए संजय गुप्ता यहां से चुनाव लडने की उम्मीद में हैं। इस बीच वो मदन कौशिक के विरोधियों पर भी हाथ रखे रहे हैं। नगर निगम मेयर का चुनाव लडने की रणनीति उनकी है। हालांकि वो खुलकर अभी चुनाव लडने की बातें नहीं कर रहे हैं।
————————————————
खन्ना नगर पहुंचने पर क्या बोले संजय गुप्ता
संजय गुप्ता ने कहा कि खन्ना नगर में कार्यकर्ताओं ने उन्हें बुलाया था, जहां ढाई सौ से तीन सौ कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं में जोश है। मदन कोशिक के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि वो हमारी पार्टी के अध्यक्ष रहे हैं और उनका शिष्टाचार अपनी जगह है। हालांकि पूर्व में वो मदन कौशिक पर खुलेआम हल्ला बोलते रहे हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से वो सार्वजनिक मंचों पर ऐसा करते हुए बच रहे हैं।
- सुहागरात की सेज छोड़कर दुल्हे ने हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर बिताई तीन रातें, इस बात से डर गया था दुल्हा

- Haridwar Viral News शराब के ठेके पर स्टोर में सो रहा युवक जिंदा जला, दो लोगों को किसी तरह बचाया

- ADG के आदेश पर कलियर में आधी रात को पुलिस का मेगा-शो: एक-एक अपराधी पर पैनी नज़र-

- पंचायत में सुलह की जगह फायरिंग! बहादराबाद में समाजसेवी के चाचा पर जानलेवा हमला, तमंचा छीनकर बची जान

- Haridwar Viral News बेटा निकला बाप का हत्यारा: हरिद्वार में एयरफोर्स के रिटायर्ड अफसर की हत्या का खुलासा, क्या था कारण


