harish rawat reached haridwar talk about his tweet

बगावत: राजबीर का टिकट होने पर कांग्रेस में फूट, निर्दलीय मैदान में उतर सकते हैं ये नेता


विकास कुमार।
कांग्रेस के रानीपुर विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित होते ही पार्टी में बगावत हो गई है। रानीपुर सीट से कांग्रेस ने श्रमिक नेता राजबीर सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है। जिसके बाद कांग्रेस के दूसरे दावेदारों में नाराजगी है। सोशल मीडिया पर भी ये गुस्सा देखा जा रहा है। वहीं एक प्रमुख दावेदार हर बार की तरह इस बार भी कुछ दिन पहले ही सरेंडर कर ​गए थे वो अब घर में आराम फरमा रहे हैं।
वहीं दूसरी ओर नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव लड चुके कांग्रेस के नेता महेश प्रताप राणा ने बताया कि कार्यकर्ताओं में गुस्सा है और बैठक चल रही है। बैठक में कार्यकर्ताओं ने निर्दलीय चुनाव लडने की बात कही है। शाम तक ठोस फैसला लेकर निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजबीर सिंह कांग्रेसी नहीं है। पार्टी ने उन्हें क्यों टिकट दिया, ये समझ से परे हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की अपेक्षाओं के अनुरुप फैसला नहीं है।
वहीं दूसरे दावेदार वरुण बालियान ने बताया कि कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। लेकिन टिकट से समर्थकों में गुस्सा है और पार्टी का फैसला जनभावनाओं के अनुरुप नहीं है। उन्होंने कहा कि आम कार्यकर्ता ये बात कह रहा है कि अगर कांग्रेस भी बसपा की रणनीति पर अपनाएगी तो दोनों में क्या अंतर रह जाएगा। वहीं दूसरी ओर राजबीर सिंह चौहान का भेल की एक श्रमिक यूनियन भी विरोध कर रही है। पहले भी वो राजबीर को टिकट दिए जाने के खिलाफ काम कर चुकी है। वहीं तेलूराम प्रधान ने कहा कि राजबीर को टिकट दिए जाने का हमारा विरोध है और हम दिल्ली में पार्टी हाईकमान के सामने अपना विरोध जता रहे हैं।

——————————————

खबरों को वाट्सएप पर पाने के लिए हमे मैसेज करें : 8267937117

Share News