उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर के बेटे सिकंदर कलेर का शव देहरादून के एक होटल में मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि सिकंदर कलेर बुधवार को जाखन स्थित एक होटल में रुका था। आज सुबह उसने कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो होटल कर्मचारियों ने अंदर जाकर देखा तो सिकंदर कलेर अचेत अवस्था में पड़ा था। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद ही मृत्यु के कारणों का पता चल सकता है। वहीं पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगाल सिकंदर से मिलने वाले लोगों की जानकारी जुटा रही है। वहीं होटल के कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है।
Related Posts
कांग्रेस दावेदार आलोक शर्मा ने इस मुद्दे पर मदन कौशिक को घेरा, सतपाल रह गए पीछे
विकास कुमार।हरिद्वार नगर सीट से चुनाव की तैयारी कर रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने नशे पर महाअभियान का शंखनाद…
सफलता:-नशे पर कलियर पुलिस का सर्जिकल स्ट्राइक.. 4800 प्रतिबंधित नशे के केप्सूल के साथ तस्कर गिरफ्तार..
सफलता:-नशे पर कलियर पुलिस का सर्जिकल स्ट्राइक,4800 नशीले केप्सूल के साथ तस्कर गिरफ्तार.. अतीक साबरी:- पिरान कलियर:-कलियर थाना पुलिस की…
सऊदी अरब गया था शौहर, दोस्त ने पत्नी का अश्लील वीडियो बनाकर किया यौन शोषण, हरिद्वार का मामला
विकास कुमार। ज्वालापुर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली विवाहिता ने अपने पति के मित्र पर जबरदस्ती रेप…