कांग्रेस दावेदार आलोक शर्मा ने इस मुद्दे पर मदन कौशिक को घेरा, सतपाल रह गए पीछे


विकास कुमार।
हरिद्वार नगर सीट से चुनाव की तैयारी कर रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने नशे पर महाअभियान का शंखनाद करते हुए स्थानीय विधायक मदन कौशिक पर जमकर हमला बोला। उन्होंने टिबडी में महिलाओं से मीटिंग की और नशे बरबाद हो रही युवा पीढी और उसके प्रभावों के बारे में लोगों को लामबंद होने की अपील की।
अलोक शर्मा ने कहा कि नशे से युवा पीढी बरबाद हो रही है। स्थानीय जनप्रतिनिधि नशे को रोक पाने में विफल रहे हैं बल्कि प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर इसे बढावा दिया जा रहा है। उन्होंने बढते नशे के लिए मदन कौशिक पर हल्ला बोला और कहा कि मदन कौशिक को नशे पर जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि नशे पर वो मदन कौशिक से खुली बहस को तैयार हैं। नशे से बर्बाद हो रही जनता के सवालों का जवाब मदन कौशिक को जरुर देना होगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में नशे के खिलाफ बडा आंदोलन खडा किया जाएगा और जब तक हरिद्वार को नशे से आजादी नहीं मिल जाती उनका ये आंदोलन जारी रहेगा।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता रवीश भटीजा ने कहा कि महिलाओं पर नशे का सबसे ज्यादा प्रभाव पडता है। किसी का बेटा किसी का भाई और किसी का पति नशे से बर्बाद हो रहा है। घर का कोई एक सदस्य नशा करता है तो पूरा असर घर की महिलाओं पर पडता है। सत्ता में बैठे लोगों ने नशे पर कभी वार नहीं किया । बल्कि हमारी मलिन बस्तियों में सबसे ज्यादा नशे से लोग परेशान हैं। अब तक नशा पॉश कॉलोनियों में भी घर कर गया है। हरिद्वार में जगह—जगह नशा बिक रहा है इसके लिए सीधे तौर पर मदन कौशिक जिम्मेदार है। कार्यक्रम में मनोज जाटव, विश्रांत शर्मा, कार्तिक शर्मा, पकंज अग्रवाल सहित बडी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं।

—————————————
सतपाल ब्रह्मचारी रह गए पीछे
वहीं जनहित के मुद्दों को दमदार तरीके से उठाने में कांग्रेस नेता सतपाल ब्रह्मचारी पीछे रह जाते हैं। खासतौर पर नशे केा लेकर उन्होंने आज तक कोई बडा आंदोलन खडा नहीं किया। वरिष्ठ पत्रकार आदेश त्यगाी बताते हैं कि नशा सबसे बडी समस्या है। लेकिन अफसोस है कि पांच साल तैयारी करने वाले कांग्रेस के नेता नशे पर बोलने से कतराते हैं। उन्होंने कहा कि सतपाल ब्रह्मचारी जनसंपर्क तो कर रहे हैं लेकिन मुद्दों को लेकर बहुत आक्रामक नहीं रहते हैं। जिसका लाभ भाजपा केा मिलता आया है। राजनीति का सीधा नियम है जो मुद्दों को लेकर सीधा और सधा हुअ हमला करेगा उसे ही लाभ मिलता है। 

Share News
error: Content is protected !!