देहरादून: आम आदमी पार्टी के बड़े नेता के बेटे का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर के बेटे सिकंदर कलेर का शव देहरादून के एक होटल में मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि सिकंदर कलेर बुधवार को जाखन स्थित एक होटल में रुका था। आज सुबह उसने कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो होटल कर्मचारियों ने अंदर जाकर देखा तो सिकंदर कलेर अचेत अवस्था में पड़ा था। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद ही मृत्यु के कारणों का पता चल सकता है। वहीं पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगाल सिकंदर से मिलने वाले लोगों की जानकारी जुटा रही है। वहीं होटल के कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है।

Share News
error: Content is protected !!