congress-screening-committee-meeting-panel-list-final-for-haridwar-district-read-all-name

स्क्रीनिंग कमेटी के बाद हरिद्वार 11 सीटों पर ये नाम आए पैनल में, पढ़ लीजिए सबके नाम


विकास कुमार/अतीक साबरी/फरमान खान।
कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक बुधवार को दिल्ली में हुई जिसमें सभी 70 सीटों पर दावेदारों के पैनल तैयार किए गए। हरिद्वार की 11 विधानसभा सीटों पर भी प्रमुखता के आधार पर नामों की सूची तैयार कर ली गई है। कौन सी सीट पर कौन से नामों को प्रमुखता दी गई है। हमने अपने सूत्रों से ये जानकारी हासिल की है।

———————————
हरिद्वार शहर सीट
यहां से पहला नाम सतपाल ब्रह्मचारी, दूसरा आलोक शर्मा और तीसरे पर अशोक शर्मा/अनीता शर्मा का नाम है।

——————
हरिद्वार ग्रामीण सीट
अनुपमा रावत, हनीफ अंसारी, गुरजीत सिंह और अरुण चौहान के नाम हैं।

—————
लक्सर सीट
साहब सिंह सैनी, हाजी तसलीम, ताहिर हसन, संजय सैनी की प्रमुखता है।

—————
खानपुर सीट
विरेंद्र रावत, सुभाष वर्मा, सुभाष चौधरी, जितेंद्र पंवार के नाम रखे गए हैं।

————————————
झबरेड़ा सीट
राजपाल, जाती राम, सुशील पेंगवाल तीन नाम फाइलन किए गए हैं।

—————————————
रूडकी सीट
सचिन गुप्ता, मनोहर लाल शर्मा, यशपाल राणा, हंसराज सचदेवा के नाम शामिल किए गए हैं।

———————
ज्वालापुर सीट
एसपी सिंह इंजीनियर, रोशन लाल, रवि बहादुर, भूप सिंह, नत्थू सिंह के नाम वरीयता क्रम के अनुसार हैं।

————————————
रानीपुर विधानसभा
तेलू राम, राजबीर सिंह, संजय पालीवाल और महेश प्रताप राणा, यूथ कोटे से वरुण बालियान के नामों पर विचार किया गया है।

———————————
वहीं दूसरी ओर मंगलौर, भगवानपुर और कलियर सीटों पर काजी निजामुद्दीन, ममता राकेश और फुरकान अहमद के नामों पर मुहर लगा दी गई है। इसके साथ ही इन सीटों पर नाम फाइनल कर दिए गए हैं।

खबरों को व्हट्सएप पर पाने के लिए हमें मैसेज करें: 8267937117

Share News