mission2022 congress is in contact with bsp leaders in haridwar

कल आ रहे भाजपा के पर्यवक्षेक, इन 12 मोर्चो/केंद्रों के नेताओं से बातकर होगा पैनल तैयार, कांग्रेस की इतनी सीटें फाइनल


विकास कुमार/बिंदिया गोस्वमाी।
विधानसभा चुनाव का ऐलान होते ही भाजपा और कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान करने के लिए कसरत तेज कर दी है। हरीश रावत ने देहरादून में प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि लगभग 45 सीटों पर नाम तय कर लिए गए हैं जबकि बाकी सीटों पर नाम तय किए जा रहे हैं। उधर, भाजपा के नामों को तय करने के लिए हर विधानसभा के पर्यवक्षेक नौ और दस जनवरी को पहुंच रहे हैं। ये पर्यवक्षेक हर सीट पर मौजूदा विधायकों के साथ—साथ दावेदारों का पैनल तैयार करेंगे।

———————————————
इन 12 मोर्चों और केंद्रों के नेताओं से बात कर किया जाएगा पैनल तैयार
विधानसभावार दावेदारों का पैनल तैयार करने के लिए निम्न पदाधिकारियों से बात कर पर्यवक्षेक अपना पैनल प्रदेश अध्यक्ष को देंगे जहां से सीधे हाईकमान को चला जाएगा।

1— विधानसभा में निवास करने वाले प्रदेश स्तर के पदाधिकारी
2—मोर्चे के प्रदेश पदाधिकारी
3—प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य
4—जिले के पदाधिकारी
5—जिले के मोर्चों के अध्यक्ष महामंत्री
6—मंडलों के पदाधिकारी
7—मंडल मोर्चों के अध्यक्ष
8—पूर्व जिलाध्यक्ष
9—पूर्व प्रदेश पदाधिकारी
10—सांसद, वियधायक, मेयर, जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, नगर पालिका अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष
11—पूर्व विधायक , सांसद
12— शक्ति केंद्र के संचालक

——————————
खबरों को व्हट्सएप पाने के लिए हमें मैसेज करें: 8267937117

Share News