K.D. BHEL Haridwar News
भेल सेक्टर 1 स्थित खेल मैदान में पूर्व काबीना मंत्री एवं भाजपा विधायक मदन कौशिक के बेटे आयुष के रिसेप्शन सम्पन्न होने पर अनेक सवाल खड़े हो रहे है। चर्चा यहां तह है कि रिसेप्शन के लिए भेल प्रबंधन से कोई अनुमति तक नहीं ली गई थी, यही नहीं खेल के मैदान का इस्तेमाल किसी दूसरे कार्यक्रम के लिए भला कैसे किया जा सकता है। अगर वीआईपी को खेल मैदान विवाह रिसेप्शन के लिए मूक अनुमति दी जा सकती है तो फिर भेलकर्मी इस सुविधा से वंचित क्यों है।BHEL Haridwar News
भेल की सभी बाहुबली यूनियनें भी आखिर क्यों चुप्पी साधे हुए है। ईडी प्रवीण झा को इस पर अपना रुख स्पष्ट करने की आवश्यकता है। पिछले एक सप्ताह से खेल मैदान में खेल की सभी गतिविधियां पूरी तरह से ठप थी। इसकी वजह भाजपा विधायक के पुत्र के रिसेप्शन की तैयारी खेल मैदान में चल रही थी। दावत के लिए पूरे मैदान में ही शामियाना गाढ़ा गया था।BHEL Haridwar News
खेल मैदान में खामियाने के लिए जगह जगह गड्ढे खोदे जाने की बात भी स्वभाविक है। सवाल यह है कि खेल मैदान को कैसे रिसेप्शन के लिए दे दिया गया। चर्चा है कि भेल प्रबंधन ने इसकी अनुमति भी लिखित तौर पर नहीं दी थी।
भेल में विवाह समारोह के लिए सामुदायिक केंद्र, लीडो क्लब और इंटरनेशनल क्लब स्थान तय है, फिर भला खेल का मैदान क्यों दिया गया।BHEL Haridwar News
भेल ईडी के विधायक से दोस्ताना निभाने की आखिर क्या वजह हो सकती है। भेलकर्मी भी इस विवाह समारेाह से नाखुश बताए जा रहे हैं लेकिन वे चुप्पी साधे हुए है। समय समय पर आवाज बुलंद करने वाली भेल की यूनियनें भी गायब ही हो गई है, उन्हें यह भेल प्रबंधन की कारगुजारी नहीं दिखाई दे रही है। खेल प्रतिभाएं अभी कई दिन तक मैदान का इस्तेमाल नहीं कर सकेगी, क्योंकि पूरा मैदान गंदगी से अटा हुआ है। भेल ईडी प्रवीण झा की संपदा विभाग की बेलगाम फौज आखिर कहां थी, जो गरीब खोखा स्वामियों पर नियम कायदे का चाबुक चलाते हुए दिन भर नहीं थकती है। BHEL Haridwar News
श्रमिक की शादी का उखड़वा दिया था टैंट : वही कुछ साल पहले जब एक भेल श्रमिक की शादी थी तब उसने अपना शामियाना भेल सेक्टर मैदान में लगा दिया था। लेकिन भेल संपदा विभाग ने रातों-रात श्रमिक के शामियाने को उखाड़ दिया था और कहीं और रिसेप्शन पार्टी देने के लिए कहा गया था। लेकिन अब पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक मदन कौशिक के बेटे की शादी में पार्टी फुटबॉल, हॉकी और वॉलीबॉल मैदान में हुई लेकिन भेल संपदा विभाग पूरा प्रोग्राम आंखें खोल कर देखता रहा। वही भेल श्रमिक नेता राजवीर सिंह ने कहा कि भेल के खेल मैदान में शादी की अनुमति नहीं दी जा सकती है यह पूरी तरीके से गैरकानूनी है। हालांकि अनुमति किस स्तर पर दी गई इसके बारे में मुझे जानकारी नहीं है। BHEL Haridwar News

- हरिद्वार में एनकाउंटर: बदमाश ने हरियाणा पुलिस के दारोगा को गोली मारी, एम्स रैफर, बदमाश फरार, देखें वीडियो
- Kumbh Mela Haridwar कुंभ में घोटाले रोकने के लिए रूपरेखा तैयार, कितने हजार करोड़ से होंगे काम, क्या क्या होगा
- थाना सिडकुल पुलिस ने मोबाइल स्नेचिंग गैंग का किया पर्दाफाश, दो शातिर दबोचे
- Haridwar Murder Case आजाद ख्यालों की स्वछंद पिंकी के चरित्र पर शक करता था पुजारी, सोशल मीडिया पर भी एक्टिव थी पिंकी
- Haridwar Murder Case : एसीएमओ के ड्राइवर ने ब्यूटी पार्लर संचालिका की हत्या की, सुबह मिली बॉडी, क्या है कारण