BHEL Haridwar News खेल के मैदान में शादी पार्टी, पूर्व मंत्री के आगे बेबस भेल प्रबंधन, कैसे दी गई अनुमति


K.D. BHEL Haridwar News

भेल सेक्टर 1 स्थित खेल मैदान में पूर्व काबीना मंत्री एवं भाजपा विधायक मदन कौशिक के बेटे आयुष के रिसेप्शन सम्पन्न होने पर अनेक सवाल खड़े हो रहे है। चर्चा यहां तह है कि रिसेप्शन के लिए भेल प्रबंधन से कोई अनुमति तक नहीं ली गई थी, यही नहीं खेल के मैदान का इस्तेमाल किसी दूसरे कार्यक्रम के लिए भला कैसे किया जा सकता है। अगर वीआईपी को खेल मैदान विवाह रिसेप्शन के लिए मूक अनुमति दी जा सकती है तो फिर भेलकर्मी इस सुविधा से वंचित क्यों है।BHEL Haridwar News


भेल की सभी बाहुबली यूनियनें भी आखिर क्यों चुप्पी साधे हुए है। ईडी प्रवीण झा को इस पर अपना रुख स्पष्ट करने की आवश्यकता है। पिछले एक सप्ताह से खेल मैदान में खेल की सभी गतिविधियां पूरी तरह से ठप थी। इसकी वजह भाजपा विधायक के पुत्र के रिसेप्शन की तैयारी खेल मैदान में चल रही थी। दावत के लिए पूरे मैदान में ही शामियाना गाढ़ा गया था।BHEL Haridwar News


खेल मैदान में खामियाने के लिए जगह जगह गड्ढे खोदे जाने की बात भी स्वभाविक है। सवाल यह है कि खेल मैदान को कैसे रिसेप्शन के लिए दे दिया गया। चर्चा है कि भेल प्रबंधन ने इसकी अनुमति भी लिखित तौर पर नहीं दी थी।
भेल में विवाह समारोह के लिए सामुदायिक केंद्र, लीडो क्लब और इंटरनेशनल क्लब स्थान तय है, फिर भला खेल का मैदान क्यों दिया गया।BHEL Haridwar News


भेल ईडी के विधायक से दोस्ताना निभाने की आखिर क्या वजह हो सकती है। भेलकर्मी भी इस विवाह समारेाह से नाखुश बताए जा रहे हैं लेकिन वे चुप्पी साधे हुए है। समय समय पर आवाज बुलंद करने वाली भेल की यूनियनें भी गायब ही हो गई है, उन्हें यह भेल प्रबंधन की कारगुजारी नहीं दिखाई दे रही है। खेल प्रतिभाएं अभी कई दिन तक मैदान का इस्तेमाल नहीं कर सकेगी, क्योंकि पूरा मैदान गंदगी से अटा हुआ है। भेल ईडी प्रवीण झा की संपदा विभाग की बेलगाम फौज आखिर कहां थी, जो गरीब खोखा स्वामियों पर नियम कायदे का चाबुक चलाते हुए दिन भर नहीं थकती है। BHEL Haridwar News

श्रमिक की शादी का उखड़वा दिया था टैंट : वही कुछ साल पहले जब एक भेल श्रमिक की शादी थी तब उसने अपना शामियाना भेल सेक्टर मैदान में लगा दिया था। लेकिन भेल संपदा विभाग ने रातों-रात श्रमिक के शामियाने को उखाड़ दिया था और कहीं और रिसेप्शन पार्टी देने के लिए कहा गया था। लेकिन अब पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक मदन कौशिक के बेटे की शादी में पार्टी फुटबॉल, हॉकी और वॉलीबॉल मैदान में हुई लेकिन भेल संपदा विभाग पूरा प्रोग्राम आंखें खोल कर देखता रहा। वही भेल श्रमिक नेता राजवीर सिंह ने कहा कि भेल के खेल मैदान में शादी की अनुमति नहीं दी जा सकती है यह पूरी तरीके से गैरकानूनी है। हालांकि अनुमति किस स्तर पर दी गई इसके बारे में मुझे जानकारी नहीं है। BHEL Haridwar News

IMG 20230428 173931 copy 1280x719
Share News