congress-screening-committee-meeting-panel-list-final-for-haridwar-district-read-all-name

कांग्रेस ने पहली सूची के लिए पैनल तैयार किया, हरिद्वार में किसकी खुलेगी किस्मत


विकास कुमार।
कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक सोमवार को दिल्ली में हुई जिसमें पहली सूची के लिए नाम लगभग तय कर लिए गए हैं। लगभग 50 सीटों पर वरीयता क्रम के अनुसार पैनल तैयार कर लिए गए हैं। वही बाकी सीटों पर भी प्रमुखता के आधार पर नाम तय किए गए हैं लेकिन इन पर अभी अच्छा उम्मीदवार तलाशने के लिए दिमाग दौडाया जा रहा है। आचार संहित लगने के साथ ही पहली सूची जारी कर दी जाएगी।
विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार स्क्रीनिंग कमेटी की दूसरी बैठक में पहली मीटिंग में तय किए गए नामों पर फिर से चर्चा हुई। इसमें जातीय समीकरणों के साथ—साथ पैनल में शामिल नामों के बैकग्राउंड और बाकी संभावनाओं पर चर्चा की गई। इसके अलावा कांग्रेस द्वारा किए गए सर्वे की रिपोर्ट को भी सामने रखा गया। जिसके बाद लगभग पचास सीटों पर पैनल तैयार कर लिए गए। एक और बैठक के बाद इन नामों को सोनिया गांधी की अध्यक्षता वाली कमेटी को भेज दिया जाएगा।

————————————————
हरिद्वार में क्या रहा वरीयता क्रम

हरिद्वार शहर: यहां पहले पायदान पर सतपाल ब्रह्मचारी हैं दूसरे पर आलोक शर्मा, तीसरे पर अनीता शर्मा, बाकी सब रिजर्व में हैं।

भेल रानीपुर : यहां तीन नाम हैं संजय पालीवाल, राजबीर सिंह और तेलूराम। यूथ कोटे से वरुण बालियान का जिक्र आया। बाकी सब रिजर्व में।

ज्वालापुर : ज्वालापुर सीट पर सबसे ज्यादा दिमागी कसरत की गई। यहां सबसे ज्यादा दावेदार हैं और कांग्रेस की ए ग्रेड की सीट होने के कारण यहां सभी दावेदारों को परखा गया। यहां एसपी सिंह, भूप सिंह, नत्थू सिंह के अलावा अन्य कई नए चेहरों पर भी चर्चा हुई।

झबरेड़ा: कांग्रेस के लिए अच्छी सीट माने जानी वाली झबरेडा में जाती राम और राजपाल के बीच मुकाबला है।

रूडकी : रूडकी में यशपाल राणा, सचिन गुप्ता, मनोहर लाल शर्मा, हंसराज सचदेवा। बाकी सब पर भी चर्चा हुई।

खानपुर: खानपुर को लेकर भी चर्चा की गई। यहां जितेंद्र पंवार, सुभाष चौधरी और सुभाष वर्मा आए। विरेंद्र रावत को एक परिवार—एक टिकट वाले फार्मूले पर रखा गया है।

लक्सर: साहब सिंह सैनी, कुशलपाल सैनी, संजय सैनी के अलावा अन्य सैनी दावेदारों पर चर्चा।

हरिद्वार ग्रामीण: यहां एक परिवार एक टिकट वाले फार्मूले के बाद गुरजीत लहरी, हनीफ अंसारी, साधुराम चौहान, अरुण चौहान सामने आए हैं। कोई नया नाम भी आ सकता है। फिलहाल अनुपमा रावत रिजर्व में।

मंगलौर, कलियर, भगवानपुर पर सीटिंग एमएलए होने के कारण टिकट फाइनल। हालांकि भगवानपुर और कलियर पर नए नामों की चर्चा हुई लेकिन कोई मजबूत नाम ना होने के कारण इन्हें ही फाइनल कर दिया गया।

नोट: हालांकि, ये सभी नाम चर्चा में आए। लेकिन कांग्रेस के पुराने इतिहास को देखते हुए कभी भी कोई नाम पीछे जा सकता है और सूची में पीछे का नाम आगे आ सकता है। या फिर सूची को दरकिनार कर नया चेहरा थोपा जा सकता है।

————————
खबरों को व्हट्सएप पर पाने के लिए हमें मैसेज करें: 8267937117

3 1
4
2 1
nAWAN1243
1 2
Share News