Pilot Baba Ashram Haridwar पायलट बाबा की शिष्या को भेजे गंदे मैसेज, आश्रम से जुड़े ब्रह्मचारी पर ही लगा आरोप, केस दर्ज

Pilot Baba Ashram Haridwar पायलट बाबा की शिष्या को भेजे गंदे मैसेज, कनखल के रहने वाले आरोपी पर मुकदमा दर्ज

Pilot Baba Ashram Haridwar पायलट बाबा आश्रम हरिद्वार की शिष्या साध्वी ने आपत्तिजनक अमर्यादित मैसेज भेजने का आरोप आश्रम के ही एक संत पर लगाया है। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि साध्वी ने जब व्हट्सएप ग्रुप पर अमर्यादित मैसेज भेजने की बाबत पूछा तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई।

क्या है पूरा मामला
कनखल पुलिस ने बताया कि महिला साध्वी शिष्या ब्रह्मलीन महायोगी पायलट बाबा निवासी पायलट बाबा आश्रम जगजीतपुर ने बताया कि वह आश्रम के व्हाटसएप ग्रुप से जुड़ी हुई हैं। ग्रुप में ही पीके सिंह उर्फ विनोदानंद उर्फ ब्रह्मानंद भी जुड़ा हुआ है। पीके सिंह उर्फ विनोदानंद उर्फ ब्रह्मानंद ने अपने मोबाइल नंबर से उन्हें बेहद अमर्यादित मैसेज करते हुए अपशब्द लिखकर भेजे। यही नहीं पूछने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।

Pilot Baba Ashram Haridwar

Pilot Baba Ashram Haridwar पायलट बाबा की शिष्या को भेजे गंदे मैसेज, आश्रम से जुड़े ब्रह्मचारी पर ही लगा आरोप, केस दर्ज
Pilot Baba Ashram Haridwar पायलट बाबा की शिष्या को भेजे गंदे मैसेज, आश्रम से जुड़े ब्रह्मचारी पर ही लगा आरोप, केस दर्ज


साध्वी का आरोप है कि विनोद नंद के मित्र शंभुगिरि ने एक वीडियो जारी किया। आरोप है कि वीडियो में विनोदानंद ने आश्रम के मैनेजर डा. दुष्यंत को धमकी देते हुए कहा गया कि वह बहुत अपराध कर चुका है। तब जाकर संत बना है। हरियाणा से हथियार मंगवाकर पूरे हरिद्वार को दहलाने की हिम्मत रखता है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Share News