कलियर, SIR अभियान में जनता की मदद को आगे आई जमीअत उलेमा-ए-हिंद, मौलाना हारून क़ासमी ने संभाली कमान

NSG:-news129

पिरान कलियर, 13 जून।जामिया शमसूल उलूम पिरान कलियर में शुक्रवार को जमीअत उलेमा-ए-हिंद के बैनर तले एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जमीअत उलेमा-ए-हिंद हरिद्वार के जिलाध्यक्ष मौलाना हारून क़ासमी ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन एवं निगरानी मौलाना दानिश क़ासमी द्वारा की गई।बैठक का मुख्य उद्देश्य SIR अभियान के तहत आम जनता की सहायता करना तथा BLO के कार्यों में सहयोग प्रदान करना रहा।

बैठक में नगर पंचायत पिरान कलियर के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और गणमान्य लोगों ने भाग लिया तथा क्षेत्र की जनता को अधिक से अधिक राहत और सुविधा उपलब्ध कराने पर चर्चा की गई।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मौलाना हारून क़ासमी ने कहा कि जमीअत उलेमा-ए-हिंद हमेशा से समाज और देशहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेती रही है। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य लोगों की समस्याओं को दूर करना और जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाना है। SIR अभियान के दौरान भी जमीअत पूरी जिम्मेदारी के साथ जनता के साथ खड़ी रहेगी।

वहीं मौलाना दानिश क़ासमी ने नगर पंचायत कलियर की जनता और बैठक में मौजूद सभासदों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जमीअत उलेमा-ए-हिंद के बैनर तले नगर पंचायत क्षेत्र में विशेष सहायता शिविर लगाए जाएंगे, जहां BLO के सहयोग से लोगों के दस्तावेज़ी कार्यों और अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं में मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि जमीअत का मकसद बिना किसी भेदभाव के जनसेवा करना है और संगठन भविष्य में भी जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा।

बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए इसे जनता के लिए लाभकारी बताया तथा शिविरों को सफल बनाने का संकल्प लिया।

इनका रहा विशेष योगदान.बैठक में मास्टर अहसान इलाही, हाफ़िज़ मुमताज़ आलम, मौलाना तालिब, मौलाना उमर, सभासद गुलफाम, सभासद जावेद, गोल्डन भाई, समाजसेवी गुलाम साबिर, दानिश राणा, शाहनवाज़ अली, मुंतज़िर, मुफ़्ती फ़ैयाज़, क़ारी रग़ीब समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने आगामी सहायता शिविरों को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया।”जनसेवा ही जमीअत का मिशन, SIR अभियान में हर जरूरतमंद तक पहुंचेगी मदद” — मौलाना हारून क़ासमी।