Anupma rawat and Swami yatishwaranad in haridwar rural what dalit voter says

जिला हरिद्वार तय करेगा सरकार किसकी बनेगी, किस सीट पर क्या नतीजे आ सकते है, पढिए


विकास कुमार/ऋषभ चौहान।
उत्तराखण्ड में कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे का मुकाबला होने के कारण हरिद्वार जनपद की 11 विधानसभाएं निर्णायक भूमिका में आ गई है। यहां कांग्रेस को 2017 में 11 में से आठ सीटें मिली थी और बसपा जीरो रही थी जबकि कांग्रेस के पास तीन सीट थी। इस बार इन 11 सीटों पर क्या स्थिति रहेगी, आइये समझते हैं। वरिष्ठ पत्रकारों से उनके अनुभव के आधार पर अनुमान है कि जनपद में भाजपा को इस बार 11 में से तीन सीटें मिल सकती है। जबकि बसपा के पास भी तीन सीटें रहने की उम्मीद है। वहीं कांग्रेस के खाते में पांच सीटें जाने की उम्मी है। हालांकि मुकाबला कांटें का है तो उलटफेर भी होने की संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता है।

————————————
हरिद्वार शहर : भाजपा और कांग्रेस में सीधा मुकाबला। यहां भाजपा को आंशिक बढत है। जबकि भाजपा में भीतरघात के कारण उलटफेर भी हो सकता है।

हरिद्वार ग्रामीण: यहां कांग्रेस भाजपा में बराबर का मुकाबला है। लालढांग में स्वामी यतीश्वरानंद का प्रदर्शन भाजपा की जीत या हार तय करेगा।

लक्सर: यहां बसपा और भाजपा में सीधा मुकाबला। बसपा को बढत।

खानपुर: यहां बसपा, निर्दलीय उमेश कुमार और भाजपा की रानी देवयानी में ​त्रिकोणीय मुकाबला। लेकिन बसपा के चांस ज्यादा।

मंगलौर: मंगलौर में कांग्रेस और बसपा के बीच मुकाबला, यहां इस बार बसपा को बढत।

झबरेडा: यहां कांग्रेस और बसपा में सीधा मुकाबला। कांग्रेस को बढत।

भगवानपुर: यहां बसपा और कांग्रेस में सीधा मुकाबला। यहां कांग्रेस को आंशिक बढत।

कलियर: यहां कांग्रेस और भाजपा में कांग्रेस के जीतने के चांस ज्यादा।

ज्वालापुर: यहां भाजपा और कांग्रेस में सीधा मुकाबला। कांग्रेस के रवि बहादुर के चांस ज्यादा।

रानीपुर: यहां कांग्रेस और भाजपा में कांटे की टक्कर, लेकिन भाजपा के चांस ज्यादा।

रूडकी: यहां भाजपा कांग्रेस में भाजपा के चांस ज्यादा।

———————————————————

खबरों को वाट्सएप पर पाने के लिए हमे मैसेज करें : 8267937117

Share News