Uttarakhand Vigilance रिश्वतखोर जेई गिरफ्तार, बिजली कनेक्शन का लोड बढ़ाने के लिए मांग रहा था रिश्वत

Uttarakhand Vigilance रिश्वतखोर जेई गिरफ्तार, बिजली कनेक्शन का लोड बढ़ाने के लिए मांग रहा था रिश्वत

Uttarakhand Vigilance भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर (जेई) को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान में शिकायत दर्ज कराई थी कि पथरी बाग स्थित 33/11 केवी बिजलीघर में तैनात जेई अतुल कुमार उससे उसकी पत्नी के नाम पर खरीदे गए अपार्टमेंट में बिजली कनेक्शन जारी कराने और विद्युत भार (लोड) बढ़ाने के एवज में 80 हजार रुपये की अवैध मांग कर रहा है।

Uttarakhand Vigilance

Uttarakhand Vigilance रिश्वतखोर जेई गिरफ्तार, बिजली कनेक्शन का लोड बढ़ाने के लिए मांग रहा था रिश्वत
Uttarakhand Vigilance रिश्वतखोर जेई गिरफ्तार, बिजली कनेक्शन का लोड बढ़ाने के लिए मांग रहा था रिश्वत

शिकायत मिलने के बाद सतर्कता अधिष्ठान ने मामले की प्रारंभिक जांच की, जिसमें आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। इसके बाद विजिलेंस देहरादून की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप ऑपरेशन तैयार किया।निर्धारित योजना के तहत कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम ने आरोपी जेई अतुल कुमार को शिकायतकर्ता से 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।फिलहाल विजिलेंस टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।