Viral Video News शादी के स्टेज पर जयमाला के दौरान के एक सिरफिरे युवक ने दुल्हन को भीड़ के बीच गोली मार दी। गंभीर हालत में दुल्हन को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने हायर सेंटर रैफर कर दिया है। वहीं बताया जा रहा है कि आरोपी युवक दुल्हन की कॉलोनी का ही रहने वाला है और उसक पूर्व परिचित बताया जा रहा है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
बिहार के बक्सर का मामला, यूपी से आई थी बारात
पुलिस के अनुसार घटना मंगलवार की है बिहार के बक्सर की रहने वाली आरती दुल्हन की तरह सजी थी। सारे रिश्तेदार एकत्र थे। आरती की बारात यूपी के बलिया से आई थी। दोनों स्टेज पर थे और जयमाला की रस्म की जा रही थी। रात करीब साढे दस बजे अचानक एक युवक आया और उसने आरती पर गोली चला दी। गोली चलने से मौके पर अफरा तफरा मच गई। इससे पहले कोई कुछ समझ पाता आरोपी युवक मौके से फरार हो गया।
Viral Video News

दुल्हन का प्रेमी बताया जा रहा है कि हमलावर
वहीं बताया जा रहा है कि आरोपी युवक दीनबंधु आरती का पूर्व परिचित था और दोनों एक दूसरे को जानते थे। दोनों के प्रेम संबंध होने की भी बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपी युवक पहले भी शराब के मामले में जेल जा चुका है और के परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

