अतीक साबरी:- हरिद्वार। कप्तान नवनीत सिंह के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस को सत्यापन अभियान के दौरान एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सिडकुल थाना पुलिस ने रावली महदूद क्षेत्र में मोबाईल रिपेयरिंग की दुकान की आड़ में फर्जी आधार कार्ड और मार्कशीट बनाने वाले एक शातिर युवक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद हुए हैं।
दुकान नहीं, फर्जीवाड़े का ‘अड्डा’ था:-एसएसपी हरिद्वार द्वारा चलाए जा रहे सघन चेकिंग और सत्यापन अभियान के तहत थाना सिडकुल पुलिस की संयुक्त टीम क्षेत्र में मुस्तैद थी। इसी दौरान पिपलेश्वर मंदिर (रावली महदूद) के पास स्थित एक मोबाईल रिपेयरिंग की दुकान पर छापा मारा गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि यहाँ बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों के लिए फर्जी आईडी तैयार की जा रही है। मौके पर टीम ने आरोपी पुनीत कुमार को कुटरचित दस्तावेज तैयार करते हुए धर दबोचा।
नौकरी के लालच में उम्र और पते का हेर फेर:-पूछताछ में आरोपी पुनीत कुमार (निवासी बिजनौर, यूपी) ने चौंकाने वाले खुलासे किए। उसने बताया कि सिडकुल की कंपनियों में नौकरी पाने की चाहत में जो लोग बाहरी राज्यों से आते हैं, उन्हें स्थानीय आधार कार्ड की जरूरत होती है। पुनीत कंप्यूटर सॉफ्टवेयर की मदद से किसी भी आधार कार्ड में नाम, पता बदल देता था और उम्र कम या ज्यादा कर फर्जी प्रिंट निकाल देता था। इसके बदले वह मोटी रकम वसूलता था।
बरामदगी का विवरणपुलिस ने आरोपी की दुकान से निम्नलिखित सामान जब्त किया है:01 सिल्वर लैपटॉप और चार्जर01 कलर प्रिंटर सह स्कैनर04 आधार कार्ड (जिनमें 2 पूरी तरह फर्जी हैं)09 हाईस्कूल की फर्जी मार्कशीट (छायाप्रतियां)की-बोर्ड एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण
कानूनी कार्रवाईआरोपी के खिलाफ थाना सिडकुल में मु0अ0सं0- 74/2026 के तहत बीएनएस (BNS) की विभिन्न धाराओं 318(2), 336(3), 338, और 339 में मुकदमा पंजीकृत कर उसे जेल भेज दिया गया है।पुलिस टीम की सराहना: थानाध्यक्ष नितेश शर्मा और उनकी टीम (व0उ0नि0 देवेन्द्र तोमर, उ0नि0 बबलू चौहान आदि) की इस त्वरित कार्रवाई की कप्तान नवनीत सिंह ने सराहना की है।

