हरिद्वार के रुड़की में आयोजित शादी समारोह में एक डांसर से डांस कराते हुए भाजपा नेता और पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि शादी समारोह में आयोजकों ने डांसर के लिए मंच सजाया था।
लेकिन प्रणव सिंह चैंपियन के लिए डांसर को नीचे बुलाया गया और डांस कराया गया। वीडियो में प्रणव सिंह डांसर को पैसे देते हुए भी नजर आर रहे हैं। हालांकि ये कोई पहला मौका नहीं है जब भाजपान नेता का ऐसा वीडियो वायरल हुआ हो। पहले भी डांसर को अपने आफिस में नचाते हुए प्रणव सिंह का वीडियो वायरल हो चुका है
Haridwar Viral Video


