Viral Video घर बैठे सर्विस देने वाले प्लेटफॉर्म ‘अर्बन कंपनी’ एक बार फिर विवादों में घिर गया है। मुंबई के वडाला इलाके में रहने वाली 46 वर्षीय महिला ने अर्बन कंपनी की एक थैरेपिस्ट पर मारपीट, बाल खींचने और चेहरे पर मुक्के मारने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
क्या है पूरा मामला?
पीड़िता वडाला का आरोप है कि वो ‘फ्रोजन शोल्डर’ (कंधे में जकड़न) की समस्या से परेशान थीं। मसाज के लिए उन्होंने अर्बन कंपनी ऐप के जरिए मसाज सर्विस बुक की थी। तय समय पर थैरेपिस्ट महिला के घर पहुंची, लेकिन सर्विस शुरू होने से पहले ही दोनों के बीच विवाद हो गया।
Viral Video

मसाज बेड और व्यवहार को लेकर बढ़ा विवाद
पीड़िता के अनुसार, थैरेपिस्ट अपने साथ बड़ा मसाज बेड लेकर आई थी, जिससे वह असहज हो गईं। साथ ही थैरेपिस्ट के व्यवहार से भी महिला को आपत्ति हुई। इसी कारण उन्होंने सेशन कैंसिल करने का फैसला लिया और ऐप पर रिफंड प्रक्रिया शुरू की। आरोप है कि इसी बात से नाराज़ होकर थैरेपिस्ट ने आपा खो दिया।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल जांच शुरु
वहीं घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों महिलाओं के बीच मारपीट होती हुई नजर आ रही है। जबकि पीडित महिला का बेटा मसाज करने आई युवती से अपनी मां को छोडने की गुहार लगा रही है। उधर, पुलिस ने मामले की शिकायत मिलने के बाद जांच शुरु कर दी है।


