News 129:-
सोहलपुर। गांव में गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से इलेक्ट्रिक स्कूटी सवार दो किशोर घायल हो गए। हादसे में 14 वर्षीय कृष्णा की हालत गंभीर बनी हुई है। चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया, जबकि दूसरे किशोर रोहन का भी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, दोनों किशोर इलेक्ट्रिक स्कूटी से गांव में जा रहे थे। इसी दौरान गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से दोनों घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके पर ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया।
कोतवाली प्रभारी राजेंद्र खोलिया ने बताया कि दुर्घटना में घायल दोनों किशोरों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश की जा रही है।